JIGAR PATEL
JIGAR PATEL
पिछले कुछ हफ़्ते फ्लैट रहने के बाद घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते तेजी आती दिखी। निफ्टी 50 इंडेक्स अपने सर्वकालिक हाई 18,887 के करीब तक गया और लगभग 1.5 फीसदी की अच्छी बढ़त के साथ हफ्ते की क्लोजिंग की। दूसरी छोटे-मझोले शेयरों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने बीते हफ्ते के दौरान लगभग 3 फीसदी की बढ़त हासिल की।
निफ्टी स्पॉट में पिछले हफ्ते के दौरान देखने को मिला ट्रेंडलाइन ब्रेकडाउन अब नकार दिया गया है क्योंकि इंडेक्स 18777 की शुरुआती बाधा को पार करने में कामयाब रहा है। साथ ही इसने वीकली स्केल पर 'शूटिंग स्टार' कैंडलस्टिक पैटर्न को भी नकार दिया है। अब निफ्टी 18900 –19000 की ओर बढ़ रहा है।
हालांकि 18,900 –19000 के जोन में निफ्टी में फिर से कुछ नरमी आ सकती है। इसकी वजह ये है कि ट्रेंडलाइन एक मजबूत बाधा बनी हुई है। इसके साथ अब तक की निफ्टी की तेजी को निफ्टी बैंक इंडेक्स का सपोर्ट हासिल नहीं है। ऐसा लगता है कि बाजार में कुछ ज्यादा फुलाव आ गया है। ऐसे में अब सतर्क रहना बेहतर होगा। अगर निफ्टी में कोई गिरावट आती है तो तत्काल समर्थन 18660 पर है।
निफ्टी बैंक इंडेक्स एक बार फिर पिछले हफ्ते 44,500 के हाई को पार करने में विफल रहा और 'डबल टॉप' फॉर्मेशन बनाते हुए निचले स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स ने सप्ताह के दौरान निफ्टी से कमजोर प्रदर्शन किया और एक ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट के दौर से गुजरा।
आगे हमें बैंक निफ्टी में और गिरावट की उम्मीद है। ये कमजोरी तब तक बनी रहेगी जब तक ये इंडेक्श 44500 के पार नहीं निकाल जाता। निफ्टी बैंक के लिए तत्काल समर्थन 43400 पर है। वहीं, ऊपर की ओर 44500 पर रजिस्टेंस है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर बैंक निफ्टी में 45000 भी पार करता दिख सकता है।
आनंद राठी के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Firstsource Solutions: Buy | LTP: Rs 129 | फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस में जिगर एस पटेल की 112 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 155 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जिगर की राय है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 20 रिटर्न आसानी से मिल सकते है। पिछले एक साल से ये शेयर करीब 100-120 रुपये के दायरे में कंसोलीडेट हो रहा है। हाल ही में, इसने भारी वॉल्यूम के साथ एक क्लीन ब्रेकआउट दिया है जो काउंटर में और तेजी आने का संकेत है। इसके अलावा वीकली स्केल पर एमएसीडी जीरो लाइन के ठीक ऊपर बुलिश क्रॉसओवर दे रहा रहा है। ये भी स्टॉक में आगे और तेजी आने का संकेत है।
One 97 Communications: Buy | LTP: Rs 895 | इस स्टॉक में जिगर एस पटेल की 840 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,012 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जिगर की राय है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 13 रिटर्न आसानी से मिल सकते हैं। हाल ही में इस स्टॉक ने 845 रुपये के अपने पिछले स्विंग हाई को पार करते हुए वीकली स्केल पर ब्रेकआउट दिया है और वर्तमान में इससे ऊपर कारोबार कर रहा है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो वीकली आरएसआई और स्टोकेस्टिक्स आने वाले कुछ हफ्तों में तेजी बने रहने के संकेत दे रहे हैं।
IndusInd Bank: Buy | LTP: Rs 1,314 | इंडसइंड बैंक में जिगर एस पटेल की 1200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1500 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जिगर की राय है कि इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 14 रिटर्न आसानी से मिल सकते हैं। पिछले 8 महीनों से ये काउंटर मंथली स्केल पर 1050-1250 रुपये के बीच कंसोलीडेट हो रहा है। मई 2023 के दौरान शेयर इस रेंज से बाहर आता दिखा। अब आने वाले कुछ हफ्तों में यह स्टॉक 1500 रुपये के स्तर को हिट करने के लिए तैयार है। इसके अलावा मंथली एमएसीडी ने भी जीरो लाइन के पास एक बुलिश क्रॉस दिया है जो तेजी आने की ओर इशारा कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।