Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News:पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63,385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने आखिरकार 18800 के प्रतिरोध को पार कर लिया था और पिछले बंद भाव से 138 अंक चढ़कर 18826 पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक अपने पिछले इंट्राडे रिकॉर्ड हाई से कुछ ही अंक दूरी पर हैं

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market:16 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 794.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 681.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Stock Market News: पिछले हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर बंद होने के बाद आज की बाजार में तेजी कायम रहने के संकेत दिख रहे हैं। आज 19 जून को बाजार के मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी ब्रॉडर इंडेक्स के सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। 18927 के स्तर पर खुलने बाद एसजीएक्स निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर एसजीएक्स वायदा ने आज शुरुआती कारोबार में 18975 की ऊंचाई को छुआ।

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63,385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने आखिरकार 18800 के प्रतिरोध को पार कर लिया था और पिछले बंद भाव से 138 अंक चढ़कर 18826 पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक अपने पिछले इंट्राडे रिकॉर्ड हाई से कुछ ही अंक दूरी पर हैं।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर के मुताबिक निफ्टी को 18742 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 18705 और 18646 पर अगले सपोर्ट हैं। अगर निफ्टी में तेजी आती है, तो 18859 पर पहला रजिस्टेंस होगा, इसके बाद 18896 और 18,955 पर अगले रजिस्टेंस होंगे।


करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बल्क डील

आवास फाइनेंसर्स (Aavas Financiers): विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड इंक ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से जयपुर स्थित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आवास फाइनेंसर्स में 7.08 लाख इक्विटी शेयर या 0.9 प्रतिशत हिस्सेदारी को 1,350.02 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे हैं।

आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance): डीएसपी म्यूचुअल फंड ने आईआईएफएल फाइनेंस में 500 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 50 लाख इक्विटी शेयर या 1.31 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे में विदेशी कंपनी FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स विक्रेता थी।

IKIO लाइटिंग (IKIO Lighting): क्वांट क्वांटमेंटल फंड के माध्यम से क्वांट म्युचुअल फंड ने 6.01 लाख शेयर और क्वांट मल्टी एसेट फंड ने 409.08 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से IKIO लाइटिंग में 6.02 लाख शेयर खरीदे हैं।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया (Kalyan Jewellers India): यूएस-स्थित निजी इक्विटी प्रमुख वारबर्ग पिंकस-समर्थित हाईडेल इन्वेस्टमेंट ने कल्याण ज्वेलर्स में 6.41 करोड़ इक्विटी शेयर या 6.2 प्रतिशत हिस्सेदारी 113.1 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है।

पिरामल फार्मा (Piramal Pharma): कनाडा में दूसरे सबसे बड़े पेंशन फंड, कैस डे डिपो एट प्लेसमेंट डीयू क्यूबेक ने पिरामल फार्मा में 1.05 करोड़ इक्विटी शेयर या 0.88 प्रतिशत हिस्सेदारी 94.48 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है, जिसकी कीमत 99.86 करोड़ रुपये है। कैसी डी डिपो के पास मार्च 2023 तक कंपनी में 5.53 प्रतिशत हिस्सेदारी या 6.59 करोड़ शेयर थे।

एक दूसरे सौदे में निवेश सलाहकार द वैनगार्ड ग्रुप इंक एसी वैनगार्ड टोटल इंटरनेशनल स्टॉक इंडेक्स फंड ने पिरामल फार्मा में 94.71 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 62.02 लाख शेयर खीरीदे हैं।

19 जून को होने वाली निवेशकों की बैठकें

नारायण हृदयालय: कंपनी का प्रबंधन आनंद राठी ब्रोकिंग और स्पार्क इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के साथ बातचीत करेगा।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर: कंपनी के अधिकारी कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज द्वारा आयोजित यूएसए में एक नॉन-डील रोड शो में निवेशकों और विश्लेषकों से मिलेंगे।

गति: कंपनी के अधिकारी मैथ्यूज एशिया से बातचीत करेंगे।

परसिस्टेंट सिस्टम्स: कंपनी के अधिकारी बाल्यास्नी एसेट मैनेजमेंट के साथ बातचीत करेंगे।

Varroc Engineering: कंपनी के अधिकारी नेपियन कैपिटल के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

एचईजी, लैटेंट व्यू एनालिटिक्स: कंपनियों के अधिकारी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ बातचीत करेंगे।

Aether Industries: कंपनी के अधिकारी Capital Research और Janchor Partners से मिलेंगे।

रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर: कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल्स के नेतृत्व में हेल्थकेयर सम्मेलन में भाग लेंगे।

कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया: फर्म के अधिकारी मोतीलाल ओसवाल एएमसी और मोतीलाल ओसवाल पीएमएस के साथ बातचीत करेंगे।

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज : कंपनी का प्रबंधन विभिन्न निवेशकों से मुलाकात करेगा।

एसजीएक्स निफ्टी

एसजीएक्स निफ्टी सोमवार को 6 अंकों की बढ़त के साथ व्यापक सूचकांक के हल्के बढ़ के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। SGX वायदा 18900 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 4409.59 पर बंद हुआ था। जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 108.94 अंक या 0.32 फीसदी गिरकर 34,299.12 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट 0.68 फीसदी टूटकर सत्र के अंत में 13689.57 पर बंद हुआ था।

यूरोपियन मार्केट

यूरोपीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुए। निवेशकों ने यूरोपीय सेंट्रल बैंक के मौद्रिक नीति निर्णय को पचा लिया। पैन-यूरोपीय स्टॉक्सक्स 600 इंडेक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ है। FTSE 0.19 फीसदी बढ़कर 7642 अंक पर बंद हुआ। DAX 0.41 फीसदी बढ़कर 16,357 अंक पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 2.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 33667.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी गिरकर 17242.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 19896.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3261.59 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

16 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 794.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 681.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

19 जून को NSE पर 8 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा केमिकल्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

क्रूड में तेजी

पिछले हफ्ते 16 जून को ब्रेंट क्रूड के भाव में 2.4 फीसदी की तेजी रही। जिसके बाद भाव 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। WTI क्रूड ऑयल का भाव भी 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। चीन में डिमांड बढ़ने की उम्मीद की वजह से कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली। इस बीच क्रूड कीमतों में नरमी के बीच विंडफॉल टैक्स जीरो पर कायम है। सरकार ने कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ONGC और OIL पर नजर रखें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।