Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: 16 जून को डेली चार्ट पर माइनर अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनती दिखी थी। तकनीकी रूप से यह पैटर्न 18800 के ऊपर की ओर ब्रेकआउट के प्रयास का संकेत देता है और निफ्टी अब 18887 के ऊपर नए सार्वकालिक हाई को छूने के लिए तैयार है। वीकली चार्ट पर भी निफ्टी ने लॉन्ग बुल कैंडल बनाया है। इसने पिछले दो हफ्तों की रेंज को पार कर लिया है और उच्च स्तर पर बंद हुआ है। यह भी एक सकारात्मक संकेत है
Trade setup:19 जून को NSE पर 8 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा केमिकल्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं
Trade setup:16 जून को बाजार में ऐतिहासिक उच्च स्तर पर होने वाली क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। बीएसई सेंसेक्स 467 अंक उछलकर 63385 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स अंत में 18800 के प्रतिरोध को पार करते हुए 138 अंक चढ़कर 18826 पर बंद हुआ। दोनों इंडेक्स अब अपने पिछले इंट्राडे रिकॉर्ड हाई से कुछ अंक दूर हैं। 16 जून को ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स बाजार के पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 11.08 के स्तर से 2.16 फीसदी गिरकर 10.84 के स्तर पर बंद हुए जो 27 दिसंबर, 2019 के बाद की इसकी सबसे निचली क्लोजिंग है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराजशेट्टी का कहना है कि 16 जून को डेली चार्ट पर माइनर अपर शैडो के साथ एक लॉन्ग पॉजिटिव कैंडल बनती दिखी थी। तकनीकी रूप से, यह पैटर्न 18800 के ऊपर की ओर ब्रेकआउट के प्रयास का संकेत देता है और निफ्टी अब 18887 के ऊपर नए सर्वकालिक हाई को छूने के लिए तैयार है। वीकली चार्ट पर भी निफ्टी ने लॉन्ग बुल कैंडल बनाया है। इसने पिछले दो हफ्तों की रेंज को पार कर लिया है और उच्च स्तर पर बंद हुआ है। यह भी एक सकारात्मक संकेत है।
नागराज शेट्टी का मानना है कि निकट भविष्य के लिए निफ्टी में तेजी का रुझान बरकरार है। इसी सप्ताह में निफ्टी नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 19000-19,100 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है, जबकि इसको 18700 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18742 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18705 और 18646 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18859 फिर 18896 और 18955 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43644 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43515 और 43306 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44061 फिर 44190 और 44399 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18800 की स्ट्राइक पर 66.67 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 33.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18700 की स्ट्राइक पर 1.19 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 56.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। हमें 17500-20000 स्ट्राइक रेंज के भीतर कोई पुट अनवाइंडिंग नहीं देखने को मिली है।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें HDFC, Sun Pharmaceutical Industries, Petronet LNG, Coal India और Larsen & Toubro के नाम शामिल हैं।
87 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 16 जून के कारोबार में 87 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Oracle Financial, Dr Lal PathLabs, LTIMindtree, Metropolis Healthcare और Ashok Leyland के नाम शामिल हैं।
13 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 जून के कारोबार में जिन 13 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Tata Consumer Products, PFC, Indraprastha Gas, Aarti Industries और Berger Paintsके नाम शामिल हैं।
23 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 जून के कारोबार में जिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें HDFC AMC, Coromandel International, NMDC, TCS और Tech Mahindra के नाम शामिल हैं।
65 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 16 जून के कारोबार में जिन 65 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Manappuram Finance, JK Cement, Ipca Laboratories, BHEL और Deepak Nitrite के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
16 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 794.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 681.33 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 जून को NSE पर 8 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा केमिकल्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।