वैश्विक मंदी की चिंताओं से कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली। क्रूड का भाव 2 डॉलर फिसलकर 86 डॉलर के करीब पहुंच गया। उधर सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। इस समय कॉमेक्स पर दाम 1935 डॉलर के पार पहुंच गया है। आज बाजार में तेल मॉर्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयर भी फोकस में रहेंगे। इसके अलावा सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना की तरह आज भी बाजार खुलने से पहले निवेशकों और ट्रेडर्स को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
