Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

18000 की स्ट्राइक पर 1.028 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18100 पर सबसे ज्यादा 1.013 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 8:17 AM
Story continues below Advertisement
24 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 760.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1144.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की

24 जनवरी को बाजार दोपहर होते-होते अपनी बढ़त गवांता नजर आया। कारोबार के अंत में ये सपाट बंद हुआ। एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों के बावजूद 25 जनवरी को डेरीवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट के एक्सपायरी के पहले बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स कल 37 अंक बढ़ कर 60979 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 0.2 अंक गिरकर 18118.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने ओपनिंग लेवल से नीचे बंद होकर कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया। कल भी निफ्टी दायरे में ही घूमता दिखा था। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट पर हल्का दबाव देखने को मिला था। कमजोर मार्केट ब्रेड्थ के बीच कल निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि Nifty शॉर्ट टर्म में हमें एक दायरे में ही घूमता दिख सकता है। ये रेंज 18200-18000 के बीच रह सकती है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों से निफ्टी हमें इसी रेंज में घूमता दिख रहा है। अगले 1-2 सेशन निफ्टी हमें इस रेंज में कारोबार करता दिख सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18086 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18057 और 18010 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18180 फिर 18208 और 18255 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42632 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42523 और 42346 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42986 फिर 43096 और 43273 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18100 की स्ट्राइक पर 1.336 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18200 पर सबसे ज्यादा 1.332 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

18200 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 31.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18300 पर भी 23.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

18700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 19000 और फिर 18600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 1.028 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18100 पर सबसे ज्यादा 1.013 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17900 की स्ट्राइक पर 74.42 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

17,900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 16.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 13.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 18200 पर 58050 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें HDFC, ONGC, Kotak Mahindra Bank, ITC और Sun Pharmaceutical Industries के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

24 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 760.51 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1144.75 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 जनवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

20 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 20 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Bajaj Auto, HCL Technologies, Britannia Industries, Maruti Suzuki और Atul के नाम शामिल हैं।

Stock market:T+1 सिस्टम से तेजी से होगा ट्रेड सेटलमेंट, स्टॉक मार्केट में लिक्विडिटी और ट्रेड वॉल्यूम में होगा इजाफा

82 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें L&T Finance Holdings, JK Cement, Gujarat Gas, Coal India और Cummins India के नाम शामिल हैं।

54 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Container Corporation of India, ONGC, Indus Towers, SBI Card और Deepak Nitrite के नाम शामिल हैं।

35 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Delta Corp, PVR, IndiaMART InterMESH, L&T Technology Services और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।

आज आने वाले नतीजे

आज 25 जनवरी को Tata Motors, Bajaj Auto, Dr Reddy's Laboratories, Cipla, Amara Raja Batteries, Arvind, Ceat, Chennai Petroleum Corporation, Dixon Technologies, DLF, Embassy Office Parks REIT, Equitas Holdings, Go Fashion, Indraprastha Gas, Indian Bank, Jyothy Labs, Olectra Greentech, Patanjali Foods, Tata Elxsi, TeamLease Services, Torrent Pharmaceuticals और VIP Industries के दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे आएंगे।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।