Get App

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार 8वें दिन हाहाकार जारी, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, इन 3 कारणों से आई गिरावट

Share Market Down: शेयर बाजार शुक्रवार 14 फरवरी को अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर एक बार फिर से लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 8 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। मोदी-ट्रंप की बैठक के फैसलों का भी बाजार पर असर नहीं दिखा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 550.11 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 75,588.86 के निचले स्तर पर आ गया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 1:39 PM
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार 8वें दिन हाहाकार जारी, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, इन 3 कारणों से आई गिरावट
Share Market Down: ट्रंप के'रेसिप्रोकल टैक्स' ने पूरे ग्लोबल मार्केट के माहौल को खराब करने में अहम भूमिका निभाई

Share Market Down: शेयर बाजार शुक्रवार 14 फरवरी को अपनी शुरुआती बढ़त गंवाकर एक बार फिर से लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 8 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। मोदी-ट्रंप की बैठक के फैसलों का भी बाजार पर असर नहीं दिखा। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 550.11 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 75,588.86 के निचले स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 188.1 अंक या 0.81 प्रतिशत गिरकर 22,843.30 के स्तर पर आ गया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण रहें-

1. ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ ने मूड किया खराब

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत सभी देशों पर 'रेसिप्रोकल टैक्स' यानी 'जैसे को तैसा' टैक्स लगाने की अपनी नीति को दोहराया, जिसने आज पूरे ग्लोबल मार्केट के माहौल को खराब करने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा, "भारत हमारे सामानों पर जो भी टैक्स लगाएगा, हम भी उस पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।" हालांकि इस बीच मोदी और ट्रंप के बीच भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर तक ले जाने पर सहमति जताई है। हालांकि अभी इस समझौते से जुड़े ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैरिफ स्ट्रक्चर को लेकर अनिश्चितताएं निवेशकों के भरोसे को कम कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें