खुलते ही क्रैश हुआ ये शेयर, 19% टूट गया भाव, खराब नतीजों के बाद निवेशकों में स्टॉक बेचने की होड़

Senco Gold Shares: सेनको गोल्ड के शेयर शुक्रवार 14 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गए। कंपनी के शेयरों ने करीब 18 फीसदी का गोता लगाया। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई। सेंको गोल्ड का मार्जिन दिसंबर तिमाही के दौरान तेजी से घटा है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA मार्जिन) घटकर 3.8 फीसदी पर आ गया

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
Senco Gold Shares: कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिंसबर तिमाही में घटकर 33.5 करोड़ रुपये पर आ गया

Senco Gold Shares: सेनको गोल्ड के शेयर शुक्रवार 14 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गए। कंपनी के शेयरों ने करीब 19 फीसदी का गोता लगाया। यह गिरावट कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई। सेंको गोल्ड का मार्जिन दिसंबर तिमाही के दौरान तेजी से घटा है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA मार्जिन) घटकर 3.8 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11 फीसदी रहा था। कंपनी ने बताया कि नई सहयोगी कंपनियों को खोलने में खर्च से उसके प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ा।

कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, मार्जिन में पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले अंतर, मुख्य रूप से पिछली दो तिमाहियों के कस्टम्स ड्यूटी के असर और सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के कारण आया है। कंपनी ने पहले अपने EBITDA मार्जिन के 7-8 प्रतिशत की सीमा में रहने का अनुमान लगाया था।

ऑपरेटिंग मोर्चे पर सुस्त प्रदर्शन का असर सेनको गोल्ड के शुद्ध मुनाफे पर भी पड़ा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दिंसबर तिमाही में घटकर 33.5 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 101.3 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान मजबूत ग्रोथ देखी गई और यह पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये रहा।


सुबह 9.28 बजे, सेनको गोल्ड के शेयर एनएसई पर 369.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 32 फीसदी की गिरावट आई है।

सोने की कीमतों में दिसंबर तिमाही के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिसंबर तिमाही के दौरान सोने का भाव पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत और अप्रैल 2024 से 20 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने कहा कि इतनी बढ़ोतरी के बावजूद सोने की कंज्यूमर मांग मजबूत रही, दूसरी तिमाही के दौरान कस्टम्स ड्यूटी में हुई कटौती से तीसरी तिमाही की बिक्री के लिए अच्छा माहौल बना, खास तौर धनतेरस और दिवाली पर होने वाली खरीदारी के लिए।

सेनको गोल्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुवनकर सेन ने कहा, "इस तिमाही हमने एक नई उपलब्धि हासिल की। हमने 2,000 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक Q3 रेवेन्यू और धनतेरस के महीने में 1,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मंथली रेवेन्यू हासिल किया, जो कि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है।" वहीं सेनको गोल्ड के CFO संजय बांका ने आगे कंपनी की सालाना EBITDA मार्जिन 7-8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे और आइसलैंड से भी बुरा रहा इंडियन मार्केट, 14 महीने में पहली बार मार्केट कैप $4 ट्रिलियन के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।