NSE पर लिस्टेड इन 3 मल्टीबैगर शेयरों ने आज छुआ नया 52-वीक हाई, इस साल दिया 500% तक का रिटर्न

राजनंदिनी मेटल लिमिटेड (Rajnandini Metal Ltd), हार्डवाइन इंडिया लिमिटेड (Hardwyn India Ltd), और इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (International Constructions Ltd) के शेयरों ने आज नया 52-वीक हाई छुआ

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 10:03 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 20 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने आज अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ। इसमें से तीन ऐसे स्टॉक है, जो पहले ही अपने निवेशकों को इस साल मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं और आज उन्होंने अपने 52 हफ्तों का नया शिखर छुआ है। इन शेयरों में राजनंदिनी मेटल लिमिटेड (Rajnandini Metal Ltd), हार्डवाइन इंडिया लिमिटेड (Hardwyn India Ltd), और इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (International Constructions Ltd) शामिल हैं।

राजनंदिनी मेटल

राजनंदिनी मेटल के शेयर गुरुवार को एनएसई पर 3.92 फीसदी की उछाल के साथ 456.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ, जो इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। साल 2022 की शुरुआत में यानी 1 जनवरी 2022 को राजनंदिनी मेटल के एक शेयर की कीमत 173.20 रुपये थी, जो अब बढ़कर 456.90 रुपये पर पहुंच गई है। इस तरह साल 2022 में अब तक इसने अपने निवेशकों को 163.80% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों की कीमत 13.04% बढ़ी है, जबकि पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 347.94% का बपंर रिटर्न दिया है।

हार्डवाइन इंडिया लिमिटेड


हार्डवाइन इंडिया के शेयरों की शुरुआत आज तेजी के साथ रही और स्टॉक करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 277.95 रुपये पर खुले। यह इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। हालांकि बाद में स्टॉक अपनी उछाल को बरकरार नहीं रख पाया और 2.23% फीसदी गिरकर 265.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- ललित मोदी ने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ 'नई शुरुआत' का किया ऐलान, कहा- "अभी शादी नहीं, सिर्फ डेट कर रहे हैं"

हार्डवाइन इंडिया के शेयरों में 12 अप्रैल से कारोबार शुरू हुआ है और तब से अब तक यह अपने निवेशकों को 121.04% फीसदी का बंपर रिटर्न दे चुका है। सिर्फ पिछले एक महीने में इसके शेयरों की कीमत 23.83% बढ़ी है।

इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड

इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन के शेयरों में गुरुवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह एनएसई पर 125.35 रुपये के भाव पर बंद हुए। यह इसका पिछले 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन के शेयर साल 2022 की शुरूआत से ही रॉकेट की तरफ भाग रखे हैं और इस दौरान इसकी 20.85 रुपये से बढ़कर 125.35 रुपये पर पहुंच गई। इस तरफ साल 2022 में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 501.20 का धांसू रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों की कीमत करीब 16.60% बढ़ी है, जबकि पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 448.58% का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।