आज, 17 जून को Vishal Mega Mart समेत 4 कंपनियों का लॉक इन खत्म, ₹20077 करोड़ के शेयर हो रहे हैं फ्री

Vishal Mega Mart की 20 प्रतिशत इक्विटी या 92.3 करोड़ शेयर बुधवार को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की कीमत 10,808.3 करोड़ रुपये है। पार्क मेडी वर्ल्ड के 1.7 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाले हैं

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 10:42 AM
लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे।

बुधवार, 17 जून को 4 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक इन खत्म हो रहा है। इसके बाद इन कंपनियों के 100 करोड़ से ज्यादा शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इन शेयरों की वैल्यू लगभग 20077 करोड़ रुपये है। ध्यान रहे कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे बस ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी कंपनियों के शेयर होने वाले हैं फ्री...

Vishal Mega Mart

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी की 20 प्रतिशत इक्विटी या 92.3 करोड़ शेयर बुधवार को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की कीमत 10,808.3 करोड़ रुपये है। विशाल मेगा मार्ट दिसंबर, 2024 में लिस्ट हुई थी।


Sai Life Sciences

इसके कुल 4.2 करोड़ शेयर बुधवार को ओपन मार्केट में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 20% हिस्से के बराबर हैं। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से 5,044.2 करोड़ रुपये है। कंपनी दिसंबर, 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

Park Medi World

बुधवार को पार्क मेडी वर्ल्ड के 1.7 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाले हैं। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी के 4 प्रतिशत हिस्से के बराबर हैं। पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की कीमत 460.7 करोड़ रुपये है। कंपनी दिसंबर, 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

Nephrocare Health Services

इस कंपनी के कुल 5.1 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 51 प्रतिशत हिस्सा ट्रेडिंग के लिए फ्री हो रहा है। पिछले क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से फ्री होने वाले शेयरों की कीमत 3,763.8 करोड़ रुपये है। स्टॉक दिसंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था।

Market view: निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर करें खरीदारी, इन दो शेयरों में देखने को मिल सकती है अच्छी तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।