Market view :आज के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। इसे इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और रिटेल शेयरों से सहारा मिल रहा है। इंडेक्स में ट्रेंट सबसे ज़्यादा बढ़त वाला शेयर है। इसके बाद इन्फोसिस,टेक महिंद्रा और विप्रो में भी अच्छी तेजी आई है। निवेशकों ने अहम ग्लोबल संकेतों के देखते हुए IT शेयरों की खरीदारी करनी शुरू की है। दूसरी ओर डाल्को इंडस्ट्रीज़ सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल है। एक्सिस बैंक,TMPV,NTPC और बजाज फाइनेंस में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। लेकिन मेटल,फाइनेंशियल और पावर शेयरों में कमजोरी के कारण बाज़ार की बढ़त सीमित दिख रही है।
ऐसे में बाजार की आगे की चाल और अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि मार्केट का मोमेंटम पॉजिटिव है। निफ्टी 24000 के आसपास खड़ा है। इसके लिए 24500 के आसपास एक एक छोटा रेजिस्टेंस है। यह रेजिस्टेंस आज पार हो जाना चाहिए। निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट लेवल है। निफ्टी अब 24240 के आसपास स्थित 100 डे मूविंग एवरेज की तरफ जाता दिख सकता है। निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। 23800 के स्टॉपलॉस के साथ 24250 तक के टारगेट के लिए खरीदारी करें।
बैंक निफ्टी में भी इसी तरह का व्यू है। इसमें में भी एक क्लियर ब्रेकआउट नजर आ रहा है। वास्तव दो दिन से बैंक निफ्टी कंसोलिडेट कर रहा है। यहां से मोमेंटम पॉजिटिव रहना चाहिए। बैंक निफ्टी में 56,800 पर स्टॉपलॉस रखें। किसी भी गिरावट में खरीदारी करें। इसमें 57600-57,800 के टारगेट हासिल हो सकते हैं। अरुण कुमार मंत्री निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर ही बुलिश है। उनके मुताबिक इनमें किसी भी गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।
अरुण कुमार मंत्री के पसंदीदा शेयर
इनकी आज बीएसई और डिवीज लैब्स में खरीदारी की सलाह है। बीएसई में एक अच्छा मोमेंटम है। इनफैक्ट दो दिन से यह अपने ब्रेकआउट लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसमें 4160 रुपए के आसपास, 4095 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 4278 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
दूसरे स्टॉक डिवीज लैब्स में भी एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसमें भी 6725 रुपए के आसपास,6658 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 6819 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।