Get App

बाजार में 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा

United Spirits पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 10:57 AM
बाजार में 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा
Kolte Patil पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 450 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार की 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता हुआ दिखा। US बॉन्ड यील्ड में नरमी से बुल्स जोश में नजर आ रहे हैं। निफ्टी निचले स्तरों से 80 प्वाइंट सुधरा। मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट थमती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने युनाइटेड स्पिरिट्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकरु ने ब्रिटानिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने कोटक महिंद्रा बैंक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने कोलते पाटिल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः United Spirits

प्रशांत सावंत ने United Spirits के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 1020 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45/50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Britannia Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Britannia पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Britannia में 4563 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4610 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4540 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें