बाजार में 4 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा

Laurus Labs पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 335 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22/25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 31, 2023 पर 11:18 AM
Lemon Tree Hotels पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 96.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज चार दिनों की तेजी पर लगाम लगता दिखाई दे रहा है। निफ्टी 18550 के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 350 प्वाइंट नीचे गिर गये। लेकिन मिडकैप शेयर संभलने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। फार्मा शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 हफ्ते में 5% चढ़ा। लेकिन मेटल, एनर्जी और सरकारी बैंकों में आज दबाव नजर आया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने लॉरस लैब्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने सन फार्मा में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने ल्युपिन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने लेमन ट्री पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Laurus Labs

    प्रशांत सावंत ने Laurus Labs के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 335 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22/25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Sun Pharma Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Sun Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Sun Pharma में 984 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1020 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 966 रुपये पर लगाएं।

    ADANI PORTS का शुद्ध मुनाफा 5.1% बढ़ा, जानें ब्रोकरेज फर्मों की स्टॉक पर रणनीति

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Lupin

    राजेश सातपुते ने Lupin पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Lupin में 812 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 830/835 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 800 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lemon Tree Hotels

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Lemon Tree Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lemon Tree Hotels के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 96.80 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 125 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।