सीएनबीसी-आवाज़ द्वारा अपने दर्शकों के लिए एक्सपर्ट द्वारा रोजाना बाजार पर सटीक विश्लेषण पेश किया जाता है। इसके साथ ही बाजार में अब तक हुई या होने वाली ऐसी बातों पर भी नजर डाली जाती है जिसका असर बाजार में कारोबार के दौरान दिखाई दे सकता है। आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
1- ONGC / HOEC / OIL / PAINT / PLASTIC Cos
आज के कारोबार में Oil Exploration, पेंट शेयरों पर फोकस रहेगा क्योंकि ब्रेंट क्रूड 74.5 डॉलर के पार हो गया है।
बाजार में आज फोकस में एविएशन शेयर भी रहेंगे। ATF की कीमतों में 1790/kl की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा लॉजिस्टिक शेयरों पर फोकस बना रहेगा। ट्रक रेंटल में 9-14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
आज के कारोबार में शिपिंग शेयर फोकस में रहेंगे। Baltic Index एक महीने के शिखर पर पहुंचा है।
5- LIC HSG / JUBILANT FOOD
LIC Hsg Fin के मिलेजुले नतीजे आये हैं। इसकी आय 39 प्रतिशत बढ़ी लेकिन एसेट क्वालिटी पर दबाव दिखाई दिया है।