Get App

Stocks to BUY: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 40% तक बढ़ सकता है इन 5 कंपनियों का शेयर, जानें

Stocks to BUY: पिछले कुछ हफ्तों में कई कंपनियों ने अपने दिसंबर नतीजे के जारी किए हैं। यहां आपको 5 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एनालिस्ट्स ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद तेज उछाल आने की संभावना जताई हैं-

Vikrant singhअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 9:47 PM
Stocks to BUY: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 40% तक बढ़ सकता है इन 5 कंपनियों का शेयर, जानें
HDFC सिक्योरिटीज ने 'Angel One' के स्टॉक को दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 'BUY' रेटिंग दी है

Stocks to BUY: भारतीय कंपनियों ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने शुरू कर दिए हैं। इन नतीजों में कंपनियों के कारोबारी प्रदर्शन का पता चलता है। साथ ही इनकी आगे की तिमाहियों में ग्रोथ की संभावना का भी संकेत मिलता है। ऐसे में निवेशक, स्टॉक ब्रोकर्स और एनालिस्ट्स सभी बाजार के सभी प्रतिभागी कंपनियों के नतीजों पर काफी करीबी से नजर रखते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई कंपनियों ने अपने दिसंबर नतीजे के जारी किए हैं। यहां आपको 5 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एनालिस्ट्स ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद तेज उछाल आने की संभावना जताई हैं-

एंजल वन (Angel One)

घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने एंजल वन के स्टॉक को दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 'BUY' रेटिंग दी है और इसके लिए 1,800.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 39 फीसदी अधिक है। एंजल वन का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 38.6% बढ़कर 227.98 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 164.5 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवेन्यू भी दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 25.5 फीसदी बढ़कर 759.66 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance)

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक को दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 'BUY' रेटिंग दी है और इसके लिए 643.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 36.61 फीसदी अधिक है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 29% घटकर 221 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 311 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी के नेट प्रीमियम आय और न्यू बिजनेस वैल्यू में दिसंबर तिमाही के दौरान क्रमश: 4.30 फीसदी और 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें