Adani Shares: अदाणी के 6 शेयरों में लगा लोअर सर्किट, ACC ने छुआ 52-वीक लो, एंटरप्राइजेज 7% लुढ़का

Adani Group Shares: स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सभी 10 कंपनियों के शेयर मंगलवार 28 मार्च को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें से 6 कंपनी के शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा में जाकर बंद हुए। वहीं ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर आज 7% लुढ़ककर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर मंगलवार 28 मार्च को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए

Adani Group Shares: स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सभी 10 कंपनियों के शेयर मंगलवार 28 मार्च को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें से 6 कंपनी के शेयर अपनी लोअर सर्किट सीमा में जाकर बंद हुए। वहीं ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर आज 7% लुढ़ककर बंद हुआ। इसके अलावा एसीसी सीमेंट (ACC Cements) के शेयरों की कीमत दिन के कारोबार मे लुढ़ककर 1,604 रुपये पर तक आ गई थी, जो इसका पिछले एक सालों का नया निचला स्तर है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी आज 5% से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

अदाणी ग्रुप के जिन शेयरों में मंगलवार को लोअर सर्किट लगा, उसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी पावर (Adani Power), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas), अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) और एनडीटीवी (NDTV) शामिल है।

कारोबार के अंत में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 7.08% गिरकर 1,601.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं ACC का शेयर 4.44% गिरकर 1,610.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ।


यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी? AAP सांसद ने कपल को दी बधाई

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports & SEZ) का शेयर बीएसई पर 5.11% गिरकर 596.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि अंबुजा सीमेंट का शेयर 2.80% गिरकर 359.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

बता दें कि अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जनवरी महीने के अंत में शुरू हुआ था, जब एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने ग्रुप पर शेयरों की कीमतों में हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी किया था।

अदाणी ग्रुप ने इन सभी आरोपों का मजबूती से खंडन किया था। हालांकि इसके शेयरों में तब से ही लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है और इसके अधिकतर कंपनियों के शेयर इस दौरान 50% से अधिक गिर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।