Get App

बाजार में 6 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा

Tata Motors पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 485 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 13.45 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 20/25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 8.4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 03, 2023 पर 11:16 AM
बाजार में 6 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन इन 4 स्टॉक्स में तेजी का दांव लगाने से होगा मुनाफा
Cummins पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 1607 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

भारतीय शेयर बाजार फेड के फैसले से पहले वेट एंड वॉच की स्थिति में नजर आ रहे हैं। लगातार 6 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है। बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। हालांकि छोटे और मिडकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। रियल्टी-FMCG सेक्टर से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन IT-मेटल सेक्टर दबाव बना रहे हैं। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने टाटा मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डीएलएफ फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने जीएमआर एयरपोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने कमिंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Motors

प्रशांत सावंत ने Tata Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 485 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20/25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8.4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः DLF Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने DLF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 431 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 442/450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 424 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें