Share Market Up and Down: मार्केट आज दोनों तरफ मूवमेंट दिखा रहा है। अधिकतर एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच घरेलू मार्केट में भी आज ग्रीन शुरुआत के तुरंत बाद रेड सिग्नल हो गया। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन हुए लेकिन फिर ये लाल हुए और फिर ग्रीन। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल है। इस तरह मार्केट में दोनों तरफ मूवमेंट है। वहीं ब्रोडर लेवल पर रौनक बनी हुई हैं और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में बढ़त है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:04 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 202.92 प्वाइंट्स यानी 0.25% की बढ़त के साथ 82234.73 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.15 प्वाइंट्स यानी 0.17% की मजबूती के साथ 25271.10 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 333.18 प्वाइंट्स टूटकर 81,698.63 तक आया, जिससे फिर यह 618.12 प्वाइंट्स रिकवर होकर 82,316.75 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी 123.15 प्वाइंट्स गिरकर 25,104.80 तक आ गया, जिससे फिर यह 199.30 प्वाइंट्स यू-टर्न लेकर 25,304.10 तक पहुंच गया।
Share Market Fall: ये है वजह
इस महीने नवंबर में मार्केट में काफी रौनक आई है और 18 नवंबर तक मार्केट सिर्फ तीन ही दिन लाल रहा। ऐसे में आज जो तेजी आ रही है, उसमें मुनाफावसूली होने पर यह फिर नीचे खिसकने लगा।
मार्केट को आज आईटी कंपनियां नीचे खींच रही हैं और इसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने मार्केट पर दबाव बनाया। फिलहाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 93.601 के भाव पर है।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में तेजी से मार्केट पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल यह 2.16% की बढ़त के साथ 15.90 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका है तो गिरावट का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना।
Stock Market Recovery: ये है वजह
एक तरफ आईटी सेक्टर मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश में है तो दूसरी तरफ सरकारी बैंक इसे ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे। निफ्टी पीएसयू बैंक में 1% से अधिक की बढ़त है। इसे ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला, और निफ्टी ऑटो 2% से अधिक ऊपर चढ़ गया। निफ्टी एफएमसीजी में भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।
FIIs की ताबड़तोड़ खरीदारी
मार्केट को विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को जब सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद लाल बंद हुए थे, उस समय भी विदेशी निवेशकों ने ₹5866.78 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी कर ली। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों ने लगातार सात दिनों में ₹48,269.54 करोड़ की नेट खरीदारी की और अगर मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन यानी 8 नवंबर को ₹25 लाख की नेट बिक्री को छोड़ दें तो विदेशी निवेशकों ने लगातार 13 कारोबारी दिनों में ₹97,828.10 करोड़ की नेट खरीदारी की।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।