Get App

टाटा पावर, L&T सहित इन 6 शेयरों में होगी कमाई! Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों ने आज 31 अक्टूबर के कारोबार से पहले कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं। इनमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T), सिप्ला, डाबर इंडिया टाटा पावर और वोल्टास जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। इसके चलते आज के कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इस शेयरों को लेकर क्या टारगेट दिए हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 9:31 AM
टाटा पावर, L&T सहित इन 6 शेयरों में होगी कमाई! Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट
Brokerage Radar: मॉर्गन स्टैनली ने Tata Power के शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज हाउसों ने आज 31 अक्टूबर के कारोबार से पहले कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं। इनमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T), सिप्ला, डाबर इंडिया टाटा पावर और वोल्टास जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। इसके चलते आज के कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इस शेयरों को लेकर क्या टारगेट दिए हैं।

1. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 3,891 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने एक और तिमाही में मजबूत एग्जिक्यूशन और वर्किंग कैपिटल पोजीशन बनाए रखी। पिछले साल के ऊंचे बेस के कारण ऑर्डर इनफ्लो में कमी आई है, लेकिन मैनेजमेंट ने गाइडेंस को बरकरार रखा है।

वहीं नोमुरा ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 4,100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसके रिस्क-रिवार्ड का रेशियो अनुकूल दिखता है। Q2 में हुए सरप्राइज के बाद FY25 के ऑर्डर इनफ्लो ग्रोथ का लक्ष्य हासिल होता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें