Brokerage Radar: बजाज फाइनेंस का शेयर कराएगा कमाई, टाटा मोटर्स में जारी रहेगी गिरावट? इन 7 स्टॉक्स पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 5 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, JSW इंफ्रा, अंबुजा सीमेंट, KPIT टेक और महानगर गैस जैसे स्टॉक शामिल हैं। इन कंपनियों ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं
Brokerage Radar: मॉर्गन स्टानली ने बजाज फाइनेंस को 9300 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आज 5 कंपनियों के शेयर हैं। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, JSW इंफ्रा, अंबुजा सीमेंट, KPIT टेक और महानगर गैस जैसे स्टॉक शामिल हैं। इन कंपनियों ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
1. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
CLSA ने मारुति सुजुकी को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹13,446 कर दिया है। हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि Q3 में मार्जिन थोड़ा गिरा क्योंकि प्रमोशनल खर्चे बढ़े। Morgan Stanley ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और टारगेट ₹14,942 रखा है, यह मानते हुए कि कंपनी का EBIT मार्जिन प्रभावशाली रहा है। वहीं Jefferies ने इसे 'होल्ड' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट ₹12,123 रखा है, क्योंकि कंपनी की मार्केट शेयर 12 साल के निचले स्तर पर आ गई है। दूसरी ओर Macquarie ने इस शेयर को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट और एंट्री-लेवल कारों की मांग पर नजर रखनी होगी।
2. टाटा मोटर्स (Tata Motors)
Jefferies ने टाटा मोटर्स को 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और टारगेट घटाकर ₹660 कर दिया है। उसके मुताबिक, JLR (Jaguar Land Rover) को चीन और यूरोप में कमजोर मांग का सामना करना पड़ रहा है, जबकि EV सेगमेंट में कॉम्पिटीशन बढ़ रहा है। वहीं Morgan Stanley ने इस शेयर को 'इक्वल-वेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट ₹853 रखा है, यह कहते हुए कि Q3 के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं।
3. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और टारगेट बढ़ाकर ₹9,300 कर दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, दिसंबर तिमाही में क्रेडिट लागत कम रही और EPS ग्रोथ मजबूत बनी रह सकती है। वहीं जेफरीज, नोमुरा और HSBC तीनों ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए क्रमश: 9270 रुपये, 9000 रुपये और 8900 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।
4. जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra)
नोमुरा ने इस शेयर को 'रिड्यूस' (घटाने) की रेटिंग दी है और टारगेट कम करके 230 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि Q3 में EBITDA और मुनाफा उम्मीद से कमजोर रहा क्योंकि कंपनी की थ्रूपुट ग्रोथ (माल ढुलाई क्षमता) धीमी रही और नेट फाइनेंस कॉस्ट बढ़ गई। Nomura ने FY25-27 की आय अनुमान में कटौती की है और कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन अभी भी महंगा दिख रहा है, भले ही हाल ही में इसमें करेक्शन आया हो।
5. केपीआईटी टेक (KPIT Tech)
बर्नस्टीन ने इस शेयर को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट ₹1,580 रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने यूरोप में ऑटो सेक्टर की कमजोरी के बावजूद शानदार तिमाही प्रदर्शन किया और ग्रोथ व मार्जिन दोनों में बढ़त दर्ज की। कंपनी ने हाल ही में एक प्रमुख एशियाई ऑटोमोबाइल निर्माता के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया है, जो कनेक्टेड, ऑटोनोमस और बॉडी इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में उसकी पकड़ को और मजबूत करेगा। Bernstein का मानना है कि FY25 में भी रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी, जबकि EBITDA गाइडेंस को बढ़ाकर 21% कर दिया गया है।
6. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement)
मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट ₹675 तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q3 में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा, खासकर स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वॉल्यूम अनुमान से ज्यादा रहे। हालांकि, कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग खर्च (Opex) अधिक रहा, जिससे कुछ हद तक लागत में आई बचत का प्रभाव कम हो गया।
7. महानगर गैस लिमिटेड (MGL)
नोमुरा ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1350 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q3 के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे, और वॉल्यूम ग्रोथ 12% YoY की मजबूत दर से बढ़ी। कंपनी ने संकेत दिया है कि FY26 में भी वॉल्यूम ग्रोथ 10% के करीब बनी रहेगी, जो इसे सेक्टर में एक स्थिर खिलाड़ी बनाए रखेगा।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।