30 मार्च को 8 कंपनियों का लॉक इन हो रहा है खत्म, ₹10197 करोड़ के शेयर होंगे फ्री

Clean Max Enviro Energy Solutions का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स के 5.23 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 68% ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएगा

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:55 AM
Shringar House of Mangalsutra के 5.28 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए पात्र होने वाले हैं।

सोमवार, 30 मार्च को 8 कंपनियों के लगभग 18.51 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होने वाले हैं। इनकी कीमत शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर ₹10,197.23 करोड़ है। इन कंपनियों का संबंधित शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड सोमवार को खत्म हो रहा है। ध्यान रहे कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि ये सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 8 कंपनियां...

श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र

श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के 5.28 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 55% ट्रेडिंग के लिए पात्र होने वाला है। सोमवार को कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। मौजूदा मार्केट प्राइस पर, ₹955.68 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 10% ऊपर है।


अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स

इस कंपनी के 5.23 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 68% सोमवार को ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएगा। कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू वर्तमान में ₹6,485.20 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 64% नीचे है।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स

कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। इसके बाद 3.16 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी के 50% के बराबर हैं। इनकी मौजूदा वैल्यू ₹1,382.50 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 6% नीचे है।

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

सोमवार को कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। इसके बाद 1.96 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी के 49% के बराबर हैं। इन शेयरों की मौजूदा कीमत ₹324.67 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस ₹322 से 49% नीचे है।

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

इस कंपनी में 1.21 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 55%, 30 मार्च को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹515.40 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 52% नीचे है।

मनबा फाइनेंस

कंपनी के 1.01 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होने वाले हैं। ये बकाया इक्विटी के 20% के बराबर हैं। इनकी वर्तमान कीमत ₹103.02 करोड़ है। कंपनी का 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से 15% नीचे है।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस

कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। 44 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो रहा है। इन शेयरों की वर्तमान कीमत ₹353.76 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 24% नीचे है। और शुक्रवार को 3.76% की गिरावट के साथ ₹804 पर बंद हुआ।

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी

कंपनी के 22 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 7%, 30 मार्च को ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएगा। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹77 करोड़ है। यह स्टॉक अपने IPO प्राइस से 9% नीचे है।

Stocks to Watch: FY26 का आखिरी ट्रेडिंग दिन, दो लिस्टिंग और Coal India-Bank of Baroda समेत इन 15 स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।