Stocks to Watch: FY26 का आखिरी ट्रेडिंग दिन, दो लिस्टिंग और Coal India-Bank of Baroda समेत इन 15 स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो दो स्टॉक्स की लिस्टिंग के साथ-साथ आज कोल इंडिया (Coal India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) और थर्मैक्स (Thermax) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 73583.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 22819.60 पर बंद हुआ था। दोनों में 2-2% से अधिक कमजोरी आई थी।

Stocks to Watch: ईरान-अमेरिका के बीच गहराती लड़ाई ने दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हाहाकार मचा दिया है और घरेलू मार्केट में भी गिफ्ट निफ्टी से आज लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर 31 मार्च को मार्केट बंद रहेगा तो निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज ही है जिसकी वजह से आज इस वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। आज स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की भी एक्सपायरी है। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 27 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 73583.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 22819.60 पर बंद हुआ था। दोनों में 2-2% से अधिक कमजोरी आई थी। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

NLC India

यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के साथ एनएलसी इंडिया (51:49) के ज्वाइंट वेंचर नयवेली उत्तर प्रदेश पावर ने पचवारा साउथ कोल ब्लॉक में कोयले का उत्पादन शुरू कर दिया है।


GR Infraprojects

जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को एनएचएआई से गुजरात में ₹1453.57 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी को एनटीपीसी से भी ₹413.37 करोड़ का BSESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स) प्रोजेक्ट मिला है।

RailTel Corporation of India

रेलटेल को सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस से ₹444.44 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने भी इसे ₹13.03 करोड़ का काम दिया है।

Deepak Builders and Engineers India

दीपक बिल्डर्स ने हरियाणा में इंडियन ऑयल के पानीपत रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स टाउनशिप में एक ₹474.25 करोड़ के आवासीय इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए सफल बोली लगाई है।

Coal India

कोल इंडिया को तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन से चाउटुप्पल में 750 MWh (187.5 MW, 4 घंटे) बीईएसएस प्लांट सेटअप करने के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है, जिसकी मासिक टैरिफ ₹3.14 लाख प्रति MW है। यह प्रोजेक्ट ₹1,057.09 करोड़ का है। इसके अलावा कंपनी ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के साथ 50:50 का ज्वाइंट वेंचर डीवीसी सीआईएल पावर प्राइवेट लिमिटेड बनाया है।

KNR Constructions

केएनआर कंस्ट्रक्शंस को को NHAI से तेलंगाना में हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएम) के तहत हैदराबाद-पणजी सेक्शन पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक एनएच-167 के चार लेन वाले हिस्से को बनाने के लिए ₹1,734 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।

Thermax

थर्मैक्स की सहायक कंपनी थर्मैक्स बैबकॉक एंड विलकॉक्स एनर्जी सॉल्यूशंस को मध्य भारत में 1x800 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए ₹1,600 करोड़ का बॉयलर पैकेज सप्लाई ऑर्डर मिला है।

Bombay Burmah Trading Corporation

बॉम्बे बुमराह ट्रे़डिंग कॉरपोरेशन ने नीलगिरी में चाय बागानों को ₹120 करोड़ में बेच दिया है।

Bank of Baroda

मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया गया 5 साल का प्रतिबंध 24 घंटे के भीतर हटा दिया। यह प्रतिबंध मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत फंड हैंडलिंग में कथित गड़बड़ियों के कारण लगाया गया था, जिसमें लगभग ₹1,751 करोड़ जमा किए जाने थे।

Apollo Micro Systems, Cyient DLM

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के 18.02 लाख शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹189.58 के भाव से ₹34.17 करोड़ में खरीदे तो दूसरी तरफ साइएंट डीएलएम के 5.42 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹278.3 के भाव से ₹15.1 करोड़ में बेचे हैं।

Central Mine Planning & Design Institute (CMPDI)

आज कोल इंडिया की सब्सिडरी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके ₹1842 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों की 1.05 गुना बोली मिली थी।

Speciality Medicines

₹29 करोड़ के आईपीओ को 2.27 गुना बोली मिलने के बाद स्पेशलिटी मेडिसिन्स के शेयरों की आज बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

TVS Motor Company

टीवीएस मोटर कंपनी के ₹12 के डिविडेंड की आज एक्स-डेट है।

IRB Infra

आईआरबी इंफ्रा के 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू की आज एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।