इस सरकारी कंपनी का शेयर 52 हफ्ते के हाई से 38% टूटा, क्या यह दांव लगाने का सही वक्त है?

Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) के लिए आने वाले वर्षों में कारोबार बढ़ाने के कई मौके हैं। कंपनी को भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के नए प्रोजेक्ट्स से बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 8:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 44,846 करोड़ रुपये हो गई है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 38% फीसदी गिरा है। इस सरकारी कंपनी का शेयर 29 अप्रैल, 2026 को 3,339 रुपये के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा था। कंपनी को डिफेंस और कमर्शियल शिपबिल्डिंग सेक्टर में मजबूत मांग का फायदा मिल रहा है। 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) कॉन्ट्रैक्ट के बाद कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 44,846 करोड़ रुपये हो गई है।

अगले कई सालों तक रेवेन्यू को लेकर तस्वीर साफ

Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) के लिए आने वाले वर्षों में कारोबार बढ़ाने के कई मौके हैं। कंपनी को भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के नए प्रोजेक्ट्स से बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे अगले कुछ सालों तक रेवेन्यू को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।


बड़े जहाजों के निर्माण के लिए क्षमता बढ़ा रही है कंपनी 

कंपनी मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है, ताकि बड़े और जटिल जहाजों का निर्माण किया जा सके। GRSE के पास भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के आने वाले प्रोजेक्ट्स से बड़े ऑर्डर हासिल करने का मौका है। कंपनी ने चार प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 25,000 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं। इसके अलावा करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये के तीन बड़े डिफेंस प्रोग्राम फिलहाल रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) के चरण में हैं।

NGC कॉन्ट्रैक्ट के बाद ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 44,846 करोड़ रुपये

30 सितंबर, 2026 को GRSE की ऑर्डर बुक 12,978 करोड़ रुपये की थी। इसके बाद 2 नवंबर, 2026 को 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का NGC कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 44,846 करोड़ रुपये की हो गई। सितंबर 2026 के अंत में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक में शिपबिल्डिंग की हिस्सेदारी करीब 96% थी। डिफेंस पोर्टफोलियो में P-17 Alpha फ्रिगेट, एंटी-सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC), नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) और नया NGC प्रोग्राम शामिल हैं।

डिफेंस के अलावा भी कंपनी के पास कई बड़े कमर्शियल ऑर्डर

डिफेंस के अलावा कंपनी के पास जर्मनी के एक क्लाइंट के लिए 12 मल्टीपर्पज वेसल, बांग्लादेश के लिए ट्रेलिंग सक्शन हॉपर ड्रेजर, रिसर्च वेसल, पश्चिम बंगाल सरकार के लिए हाइब्रिड फेरी, स्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक टग और ONGC के लिए चार प्लेटफॉर्म सप्लाई वेसल (PSV) बनाने के ऑर्डर भी हैं।

 क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी रायचक में कर रही 2900 करोड़ निवेश

कंपनी की ऑर्डर बुक में डिफेंस और कमर्शियल दोनों तरह के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। GRSE उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए रायचक में करीब 2,900 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। यहां 200 मीटर का ड्राई डॉक बनाया जाएगा। इस सुविधा से कंपनी बड़े और ज्यादा जटिल जहाजों का निर्माण कर सकेगी।

सितंबर तिमाही में एबिड्टा 25 फीसदी बढ़कर 195 करोड़ पहुंची

क्षमता विस्तार से कंपनी को भविष्य में बड़े शिपबिल्डिंग प्रोजेक्ट्स हासिल करने और उन्हें समय पर पूरा करने में मदद मिल सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में GRSE का प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर 1,827 करोड़ रुपये हो गया। बेहतर एग्जीक्यूशन के कारण EBITDA 25% बढ़कर 195 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: पोर्टफोलियो का 10-15% विदेशी निवेश में होना चाहिए, राधिका गुप्ता ने दाल-चावल और पिज्जा-नूडल्स का दिया उदाहरण

स्ट्रॉन्ग ऑर्डर बुक से लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावना

कंपनी के प्रमुख डिफेंस प्रोजेक्ट्स का एग्जीक्यूशन आगे बढ़ रहा है। P-17 Alpha प्रोग्राम चालू तिमाही में पूरा होने के करीब है। ASW-SWC प्रोग्राम के तहत कुल आठ जहाजों में से छह की डिलीवरी हो चुकी है। बाकी दो जहाजों के Q1FY28 में पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, डिफेंस प्रोजेक्ट्स की बड़ी पाइपलाइन और क्षमता विस्तार से लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं दिखती हैं।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।