शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद सिर्फ 2 दिन में मिला 8 प्रतिशत का रिटर्न

दूसरे दिन कुणाल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 6.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया

अपडेटेड Aug 12, 2021 पर 11:47 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो खिलाड़ी नंबर वन में  नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते आज यानी बुधवार को Globe Capital के हिमांशु गुप्ता, Derivative Trading के कुणाल शाह और Yes Securities के अमित त्रिवेदी के बीच मुकाबला होगा। इनके सुझाये गये स्टॉक्स पर दांव लगाकर निवेशक कमाई कर सकते हैं।

    KHILADI DAY-2 RETURN

    दूसरे दिन की समाप्ति पर खिलाड़ियो के सुझाये स्टॉक्स पर इस प्रकार रहे रिटर्न

    दूसरे दिन की समाप्ति पर हिमांशु गुप्ता के सुझाये स्टॉक्स ने 2.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर कुणाल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 8.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 11.54 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया


    Stock Mantra: कई महीनों की सुस्ती के बाद एक बार फिर नई उड़ान के लिए तैयार ये स्टॉक, क्या है आपके पास

    Derivative Trading के कुणाल शाह ने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। इसलिए यहां बाजार में गिरावट नजर आ रही है। वैसे भी ट्रेंड इज फ्रेंड की नीति अपनाते हुए आज कमजोर स्टॉक्स में बिकवाली करनी चाहिए। आज बैंकिंग स्टॉक्स और बैंक निफ्टी में कमजोरी को देखते हुए बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली की सलाह होगी।

    Globe Capital के हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाजार भले ही हाई ट्रेजेक्टरी में था लेकिन परसों भी हमने देखा था कि इसकी ब्रेथ निगेटिव थी। अब आज की गिरावट को देखते हुए लगता है कि निफ्टी जब तक 16250 के स्तर के ऊपर जाकर होल्ड नहीं करता तब तक बाजार में और गिरावट नजर आ सकती है। इसलिए आज हमारा फोकस शॉर्ट की तरफ होगा। 

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाए हुए स्टॉक्स

    Globe Capital के हिमांशु गुप्ता का कमाई वाला स्टॉकः SELL L&T FH

    हिमांशु ने कहा कि इसमें 83 के स्तर पर 86 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। इसमें 75 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Derivative Trading के कुणाल शाह का कमाई वाला स्टॉकः  SELL BANDHAN BANK

    कुणाल ने कहा कि इसमें 292  के स्तर पर 297 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। इसमें 280 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाई वाला स्टॉकः BUY ASHOK LEYLAND

    अमित ने कहा कि इसमें 129 के स्तर पर 126 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 140 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    Taking Stock | लगातार दूसरे दिन बाजार में दिखी बढ़त, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।