Get App

Bear Market: बेयर मार्केट में 80% स्टॉक्स! गिरावट में खरीदारी का मौका, या फिर बेचकर भागने में भलाई?

Bear Market: भारतीय शेयर बाजार में करीब 80% स्टॉक्स पहले ही बेयर मार्केट में पहुंच चुके हैं। वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। ऐसे में सवाल है कि गिरावट में खरीदारी का मौका है या निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। एक्सपर्ट्स से जानिए जवाब।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 7:32 PM
Bear Market: बेयर मार्केट में 80% स्टॉक्स! गिरावट में खरीदारी का मौका, या फिर बेचकर भागने में भलाई?
64 प्रतिशत से ज्यादा शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 30 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं।

Bear Market: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक भले ही बहुत ज्यादा न गिरे हों, लेकिन बाजार का बड़ा हिस्सा पहले ही गहरे करेक्शन में पहुंच चुका है। Monarch AIF की एक रिपोर्ट के मुताबिक- सेंसेक्स और निफ्टी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 6 से 7 प्रतिशत ही नीचे हैं। लेकिन, लिस्टेड कंपनियों में से लगभग 80 प्रतिशत शेयर पहले ही बेयर मार्केट की स्थिति में आ चुके हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि हेडलाइन इंडेक्स और पूरे बाजार के प्रदर्शन के बीच बड़ा अंतर बन गया है।

ज्यादातर शेयरों में बड़ी गिरावट

रिपोर्ट में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों का एनालिसिस किया गया। इसमें पाया गया कि 64 प्रतिशत से ज्यादा शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 30 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं। करीब 78 प्रतिशत शेयरों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

मतलब कि बाजार के अधिकांश शेयर पहले ही भारी करेक्शन से गुजर चुके हैं। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी अपेक्षाकृत ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। यह असामान्य स्थिति पिछले लगभग 18 महीनों से देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें