सेबी के एक डिवीजन की तरफ आए एक स्टडी रिपोर्ट के नतीजे युवा और डिजिटल सैवी ट्रेडरों को इक्विटी F&O सेगमेंट में दांव लगाने को पहले 10 बार सोचने को मजबूर कर सकती है। सेबी के इकोनॉमिक और पॉलिसी एनालिसिस विभाग ने 25 जनवरी को अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें इक्विटी F&O सेगमेंट में व्यक्तिगत निवेशकों के ट्रेडिंग पैटर्न और प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट की विश्लेषण किया गया है। इस स्टडी के लिए इस्तेमाल किए गए आंकड़े देश के टॉप टेन ब्रोकरों से लिए गए हैं। इस स्टडी में व्यक्तिगत निवेशकों और एक्टिव ट्रेडरों क अलग-अलग रखा गया है।
