Multibagger ETF: $4.7 करोड़ के ईटीएफ ने इस साल सभी दूसरे एसेट क्लास को मीलों पीछे छोड़ दिया। एक तरह बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन ने दूसरे एसेट क्लास पर स्ट्राइक कर दी तो दूसरी तरफ एनर्जी वोलैटिलिटी के चलते ब्रेकवेव टैंकर शिपिंग ईटीएफ (BWET) ने कमाल ही कर दिया। कच्चे तेल की ढुलाई करने वाले टैंकर के किराए को ट्रैक करने वाला यह फंड इस साल 850% से ऊपर चढ़ चुका है। इसकी वजह ये है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई और इसने सिर्फ तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई बल्कि इनकी ढुलाई भी महंगी कर दी।
तीन साल पहले लॉन्च हुआ था फंड
ब्रेकवेव टैंकर शिपिंग ईटीएफ करीब तीन साल पहले मई 2023 में $3 करोड़ के पोर्टफोलियो के साथ लॉन्च हुआ था और अब यह $4.7 करोड़ का फंड मैनेज कर रहा है। इस साल यह 850% ऊपर चढ़ चुका है जिसमें से 220% से अधिक वैल्यू तो अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने यानी फरवरी के आखिरी से लेकर अब तक बढ़ी है।
क्या कहना है बाजार के जानकारों का?
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों पर फोकस करने की बजाय निवेशकों की नजर उन इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी है, जिनके लिए दुनिया इन कमोडिटीज की आवाजाही के लिए निर्भर है। शिपिंग या मैरिटाइम ट्रैफिर यानी समुद्री यातायात में किसी भी प्रकार की दिक्क्तों पर माल ढुलाई या फ्रेट का फ्यूचर्स बढ़ता है और यही इसे ट्रैक करने वाले ईटीएफ को ऊपर ले जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की शुरुआत से बाल्टिक ड्राई इंडेक्स में 47% की तेजी आई है, और इस साल की शुरुआत से इसमें 70% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जब अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई चरम पर थी तो कच्चे तेल की कीमतें इस साल 100% से अधिक बढ़ी थीं।
एनालिस्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ टैंकर के किराए से ही नहीं जुड़ा है बल्कि एक बड़े ट्रेंड का हिस्सा है- एनर्जी इंफ्रा में कम निवेश और अधिक मजबूत और सुरक्षित सप्लाई चेन की बढ़ती जरूरत। हालांकि ईटीएफ एक्सपर्ट्स ने आगाह किया है कि भले ही बाल्टिक ड्राई इंडेक्स (BWET) लगातार असाधारण यानी रॉकेट की स्पीड से रिटर्न दे रहा है, माल ढुलाई दरें बहुत अस्थिर हैं और इन पर शॉर्ट टर्म झटकों का असर पड़ता है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।