Get App

Multibagger ETF: आपको पता था इस ईटीएफ के बारे में? रॉकेट की स्पीड इस साल 9 गुना हो गया निवेश

ETF News: मार्केट की उठा-पटक के बीच एक ईटीएफ ने तो धमाल ही मचा दिया। जहां एक तरह दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में मारकाट मची है, वहीं दूसरी तरफ एक ईटीएफ ने इस साल निवेशकों का पैसा 9 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। चेक करें इस ईटीएफ के बारे में और इसमें जोरदार तेजी की वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 19, 2026 पर 12:41 PM
Multibagger ETF: आपको पता था इस ईटीएफ के बारे में? रॉकेट की स्पीड इस साल 9 गुना हो गया निवेश
ब्रेकवेव टैंकर शिपिंग ईटीएफ करीब तीन साल पहले मई 2023 में $3 करोड़ के पोर्टफोलियो के साथ लॉन्च हुआ था और अब यह $4.7 करोड़ का फंड मैनेज कर रहा है।

Multibagger ETF: $4.7 करोड़ के ईटीएफ ने इस साल सभी दूसरे एसेट क्लास को मीलों पीछे छोड़ दिया। एक तरह बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन ने दूसरे एसेट क्लास पर स्ट्राइक कर दी तो दूसरी तरफ एनर्जी वोलैटिलिटी के चलते ब्रेकवेव टैंकर शिपिंग ईटीएफ (BWET) ने कमाल ही कर दिया। कच्चे तेल की ढुलाई करने वाले टैंकर के किराए को ट्रैक करने वाला यह फंड इस साल 850% से ऊपर चढ़ चुका है। इसकी वजह ये है कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई और इसने सिर्फ तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई बल्कि इनकी ढुलाई भी महंगी कर दी।

तीन साल पहले लॉन्च हुआ था फंड

ब्रेकवेव टैंकर शिपिंग ईटीएफ करीब तीन साल पहले मई 2023 में $3 करोड़ के पोर्टफोलियो के साथ लॉन्च हुआ था और अब यह $4.7 करोड़ का फंड मैनेज कर रहा है। इस साल यह 850% ऊपर चढ़ चुका है जिसमें से 220% से अधिक वैल्यू तो अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने यानी फरवरी के आखिरी से लेकर अब तक बढ़ी है।

क्या कहना है बाजार के जानकारों का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें