अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मार्च 2022 के बाद से नीतियों में लगातार सख्ती बरतने का संकेत दिया है। इसके चलते गुरुवार को ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आई। जहां अमेरिकी फेड की नीति और पूर्वी यूरोप में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट में उठापटक जारी है। वहीं एनालिस्ट्स का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से भारी बिकवाली के चलते भारतीय बाजार भी उसी दबाव का सामना कर रहे हैं।
