Get App

आगे बाजार में थोड़ी सुस्ती संभव, इन सेक्टर और थीम्स पर बनेगा पैसा: नवीन कुलकर्णी

नवीन कुलकर्णी ने कहा टू-व्हीलर सेगमेंट में मजबूती देखने को मिल सकती है और इसमें ग्रोथ के अच्छे मौके बनते नजर आ रहे है। जहां तक पैसेंजर व्हीकल का सवाल है वहां पर स्ट्रक्चरल स्टोरी नजर आ रही है। जिसके चलते आगे अर्निंग देखने को मिलेगी। पैसेंजर कार सेगमेंट टू-व्हीलर से कहीं ज्यादा बेहतर लग रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2023 पर 4:08 PM
आगे बाजार में थोड़ी सुस्ती संभव, इन सेक्टर और थीम्स पर बनेगा पैसा: नवीन कुलकर्णी
वीन कुलकर्णी ने आगे कहा कि बैंकिंग सेक्टर की लिक्विडिटी काफी हाई है। अगर पोर्टफोलियो वाइस अलोकेशन पर नजर डालें तो बैंकिंग सेक्टर का अलोकेशन काफी ज्यादा हाई है।

सीएनबीसी-आवाज के साथ बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि आगे बाजार की चाल कॉर्पोरेटग अर्निंग ग्रोथ और उनके द्वारा जारी किए जाने वाले तिमाही नतीजों पर निर्भर करेंगे। आगे बाजार की रैली थोड़ी स्थिर हो सकते है लेकिन ओवरऑल बाजार का स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है। नवीन कुलकर्णी ने आगे कहा कि आईटी सेक्टर में वैल्यूएशन करेक्शन देखने को मिला है और लॉन्ग टर्म में आईटी सेक्टर का वैल्यू क्रिएशन काफी मजबूत रहा है। लिहाजा इस नजरिए से देखें तो आईटी सेक्टर में काफी समय से वैल्यूएशन कम्फर्ट देखने को मिला है और जब ऐसा देखने को मिल रहा है कि आईटी सेक्टर के नंबर अनुमान से कमजोर नहीं आ रहा है और ओवरओल डील वीन्स में बहुत ज्यादा स्लो डाउन देखने को नहीं मिल रहा है तो उस हिसाब से आईटी सेक्टर में अलोकेशन फिर से हो रहा है। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि आईटी सेक्टर अलोकेशन थीम लग रहा है।

बैंकों के फंडामेटल मजबूत

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने आगे कहा कि बैंकिंग सेक्टर की लिक्विडिटी काफी हाई है। अगर पोर्टफोलियो वाइस अलोकेशन पर नजर डालें तो बैंकिंग सेक्टर का अलोकेशन काफी ज्यादा हाई है। सेक्टर का मोमेंट फंडामेटल के आगे-पीछे डिपेन्ड करता है कि वैल्यूएशन कैसा चल रहा है। बैंकिग सेक्टर का करेंट सिनारिओ देखें तो वह फंडामेटल अभी भी बहुत ज्यादा मजबूत है। हालांकि किसी तरह का कोई बड़ा सरप्राइस आता नजर नहीं आ रहा है। ओवरऑल सेक्टर पर पॉजिटीव नजरिया बना हुआ है लेकिन इसमें मोमेंट ज्यादा नजर नहीं आएगा।x

सब समाचार

+ और भी पढ़ें