Multibagger Stocks: अगर आप मल्टीबैगर शेयर की तलाश में हैं, तो आप आदित्य विजन (Aditya Vision) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। बिहार मुख्यालय वाली इस कंपनी ने सिर्फ पिछले 7 सालों में अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों ने करीब 12,000% का रिटर्न दिया है। आदित्य विजन के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1,845.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। करीब 2,220 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी बिहार और झारखंड में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बिक्री करती है।
7 साल में लखपति से करोड़पति
Aditya Vision के शेयरों प्राइस इस समय 1,845.00 रुपये है। हालांकि करीब 7 साल पहले 16 दिसंबर 2016 को जब पहली इसके शेयरों में कारोबार शुरू हुआ, तब इसकी कीमत महज 15.30 रुपये थी। तब से अब तक कंपनी के शयेरों में करीब 11,958.82 फीसदी बंपर तेजी आ चुकी है।
इसका मतलब है कि अगर आज से 7 साल पहले किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता, और आज तक उसे निकाला नहीं होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 11,958.82% बढ़कर करीब 1.20 करोड़ रुपये हो गई होती और वह लखपति से करोड़पति बन गया होता।
कंपनी के शेयरों का हालिया प्रदर्शन
Aditya Vision के शेयरों में पिछले एक महीने में 34.49% की तेजी आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी का शेयर करीब 19.98 फीसदी है। वहीं पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 132.05% फीसदी का रिटर्न दिया है।
आशीष कचोलिया ने भी इस कंपनी में किया है निवेश
स्टॉक मार्केट के बिग व्हेल कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने भी इस शेयर में निवेश किया हुआ है। मार्च तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस कंपनी में उनकी करीब 1.1% हिस्सेदारी है। मौजूदा बाजार भाव पर इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 24.8 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।