Aarti Industries news: आरती इंडस्ट्री की शिकायत पर DGTR ने शुरू की पैरा नाइट्रो टॉलिन पर एंटी डंपिंग जांच, स्टॉक में दिखा एक्शन

Aarti Industries share : आरती इंडस्ट्री के इस मांग की सुनवाई करते हुए DGTR ने एंटी डंपिंग जांच शुरू कर दी है और इसके लिए नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटीफिकेशन के मुताबित आरती इंडस्ट्री एक प्रोड्युसर है और दूसरा प्रोड्युसर दीपक नाइट्राइट है। इन दोनों को यूरोपीय यूनियन की डंपिंग से नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने को लिए एंटी डंपिंग जांच शुरू की गई है

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 1:35 PM
इस खबर के चलते आज आरती इंडस्ट्रीज में एक्शन देखने को मिला है। फिलाहल 1 बजे के आसपास ये शेयर 9.45 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 440.70 के स्तर पर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 454.30 रुपए और दिन का लो 440.25 रुपए है

Aarti Industries share price : आरती इंडस्ट्रीज (AARTI IND) के लिए अच्छी खबर है। आरती इंडस्ट्रीज ने एंटी डंपिंग जांच की मांग की थी। कंपनी ने यूरोपीय यूनियन के देशों से होने वाले इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग जांच की मांग की थी। इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के लक्ष्मण राय ने बताया कि आरती इंडस्ट्रीज ने डंपिंग के मामलों की जांच करने वाली DGTR को एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया था कि एक खास तरह की इंटरमीडियरी है जो खास तरह के केमिकल बनाने में काम आती है। इसका नाम है पैरा नाइट्रो टॉलिन (PNT)। यह यूरोपियन यूनियन से काफी सस्ते में आ रही है। इसकी वजह से घरेलू केमिकल इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है।

आरती इंडस्ट्री के इस मांग की सुनवाई करते हुए DGTR ने एंटी डंपिंग जांच शुरू कर दी है और इसके लिए नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटीफिकेशन के मुताबित आरती इंडस्ट्रीज एक प्रोड्युसर है और दूसरा प्रोड्युसर दीपक नाइट्राइट है। इन दोनों को यूरोपीय यूनियन की डंपिंग से नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने को लिए एंटी डंपिंग जांच शुरू की गई है। इस जांच की अवधि 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक की है। यानी इस अवधि तक यूरोपियन यूनियन से होने वाला पैरा नाइट्रो टॉलिन (PNT) का सारा आयात जांच के दायरे में रहेगा। इसके अलावा 2021-22 से लेकर अब तक के पीरियड को भी इस जांच का हिस्सा माना गया है। इस दौरान जितनी भी डंपिंग हुई है उससे हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

निजी इंश्योरेंस कंपनियों पर IRDAI सख्त, महंगे हेल्थ प्रीमियम और क्लेम रिजेक्शन पर जांच शुरू


शुरुआती जांच में ये बात सही भी पाई गई है कि यूरोपीय यूनियन से इस केमिकल की डंपिंग हो रही है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम नोटीफिकेशन आएगा जिसमें ये पता चलेगा कि आखिर कितना डंपिंग ड्यूटी लगाया जा रहा है, ताकी घरेलू कंपनियों को डंपिंग से बचाया जा सके।

इस खबर के चलते आज आरती इंडस्ट्रीज में एक्शन देखने को मिला है। फिलाहल 1 बजे के आसपास ये शेयर 9.45 अंक यानी 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ 440.70 के स्तर पर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 454.30 रुपए और दिन का लो 440.25 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 984,011 शेयर के आसपास दिख रहा है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 6.65 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 9.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, 3 महीने में ये शेयर 9.82 फीसदी भागा है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान आरती इंडस्ट्रीज पर तेजी की राय रखता है और उसने 6 जून 2025 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में 550 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।