Get App

25 रुपये गिर सकता है ये सीमेंट स्टॉक, डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में करवाई बंपर बिकवाली

ACC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से दांव लगाने को कहा। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एसीसी के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT करने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 25-35 रुपये तक गिर सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 4:11 PM
25 रुपये गिर सकता है ये सीमेंट स्टॉक, डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में करवाई बंपर बिकवाली
PNB के शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से बिकवाली करवाई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 68-70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check:  लगातार तीसरे दिन की गिरावट से बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ा। निफ्टी आधा परसेंट की कमजोरी के साथ 19550 के करीब नजर आया। लेकिन मिडकैप में सवा परसेंट की तेज गिरावट नजर आई। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म करता नजर आया। सुस्त नतीजों के बाद HUL और ITC में करीब दो परसेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। लेकिन अच्छे नतीजों के बाद UBL में 3% का उछाल देखने को मिला। दिल्ली की EV ड्रॉफ्ट पॉलिसी IGL पर भारी पड़ी। इंट्राडे में ये शेयर 12% टूटा। दो दिन में 17% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। IGL के पीछे-पीछे महानगर गैस 9% टूटा। वहीं GAIL में भी 3% की गिरावट देखने को मिली। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एक सीमेंट स्टॉक के रूप में एसीसी (ACC) में दांव लगाया जबकि दूसके स्टॉक के रूप में बैंकिंग स्टॉक के रूप में पीएनबी (PNB) के शेयर में बिकवाली करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा आज डीलर्स ने सीमेंट के शेयर में अपने क्लाइंट्स से दांव लगाने को कहा। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एसीसी के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि सीमेंट शेयरों में आज नए शॉर्ट बने हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT करने की यानी कि आज बेचने की और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 25-35 रुपये तक गिर सकता है।

शेयर बाजार में जब दुनिया डरे तो खरीदो लेकिन दुनिया खरीदे तो आप डरो- रामदेव अग्रवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें