शेयर बाजार से कमाई करना आसान नहीं है। इसके लिए अनुशासन के साथ ही मार्केट की समझ जरूरी है। दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे के गुरु और महान निवेशक बेंजामिन ग्राहम ने अपनी पुस्तक 'The Intelligent Investor' में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया है जो आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दशकों पहले थे। शेयर बाजार के हर निवेशक को इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है।
