Get App

Adani Airports ने बनाया ₹1 लाख करोड़ का प्लान, मार्केट में लिस्टिंग की भी है तैयारी, क्या आएगा IPO?

Adani Airports News: देश के सात एयरपोर्ट को ऑपरेट कर रही और आठवां एयरपोर्ट तैयार कर रही अदाणी एयरपोर्ट्स ने बिग प्लान तैयार कर रही है। एक तो यह पांच साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करने वाली है तो दूसरे इसकी मार्केट में लिस्टिंग की योजना है। जानिए कंपनी की निवेश योजना क्या है और लिस्टिंग को लेकर क्या प्लान हैं कंपनी का, क्या इसका आईपीओ आएगा?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 5:17 PM
Adani Airports ने बनाया ₹1 लाख करोड़ का प्लान, मार्केट में लिस्टिंग की भी है तैयारी, क्या आएगा IPO?
Adani Group News: मुंबई एयरपोर्ट और तैयार हो रहे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने बड़ी योजना बनाई है। अदाणी ग्रुप की अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airports Holdings) की योजना पांच साल में करीब ₹1 लाख करोड़ के निवेश की है।

Adani Group News: मुंबई एयरपोर्ट और तैयार हो रहे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने बड़ी योजना बनाई है। अदाणी ग्रुप की अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airports Holdings) की योजना पांच साल में करीब ₹1 लाख करोड़ के निवेश की है। यह निवेश कंपनी की विस्तार रणनीति का हिस्सा है। इस विस्तार योजना में हवाई अड्डे, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी और बड़े पैमाने पर एंटरटेनमेंट इंफ्रा शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद अदाणी एयरपोर्ट के डायरेक्टर (एयरपोर्ट्स) जीत अदाणी ने दी। उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि कंपनी ने एयर-साइड, टर्मिनल और सिटी-साइड डेवलपमेंट को लेकर एक पंचवर्षीय कैपेक्स (कैपिटल एक्सपेंडिचर) प्लान तैयार किया है।

क्या है अदाणी एयरपोर्ट्स का पूरा प्लान?

जीत अदाणी ने कहा कि पांच साल के कैपिटल एक्सपेंडिचर का पूरा प्लान तैयार किया गया है। इसमें एयर-साइड, सिटी-साइड और टर्मिनल्स में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। ये निवेश कंपनी के आठ एयरपोर्ट्स और अन्य क्षेत्रों में किए जाएंगे। बता दें कि अदाणी एयरपोर्ट्स देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है। इसके पास मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी समेत सात ऑपरेशनल हवाई अड्डे हैं और अब कंपनी अपना आठवां एयरपोर्ट- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 25 दिसंबर 2025 को शुरू करेगी। एक बार चालू होने के बाद यह सालाना 9 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगी और यह कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।

अदाणी एयरपोर्ट्स ने फिलहाल मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) को ध्वस्त करने की योजना को टाल दिया है। पहले यह नवंबर 2025 में शुरू होना था, लेकिन अब इसे 2030 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और इसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के चालू होने के साथ जोड़ा गया है। जीत अदाणी के मुताबिक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अगले टर्मिनल का काम अगले छह महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा। जीत अदाणी का कहना है कि 3 से 3.5 वर्षों में इसका टर्मिनल 2 चालू होने के बाद अदाणी एयरपोर्ट्स के पास मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को ध्वस्त करने और पुनर्निर्माण के लिए 3-5 वर्षों का समय होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें