Bengaluru Suburban Rail Project Contract: अदाणी ग्रुप के निवेश वाली सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बेंगलुरु सबअर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत ₹665.61 करोड़ का बड़ा सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।
Bengaluru Suburban Rail Project Contract: अदाणी ग्रुप के निवेश वाली सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बेंगलुरु सबअर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत ₹665.61 करोड़ का बड़ा सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।
कर्नाटक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (K-RIDE) ने मलिगे लाइन (कॉरिडोर-2) के पैकेज 1 के लिए 29 अक्टूबर को कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) जारी किया है। GST के बिना इस पूरे कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹665.61 करोड़ है और इसे पूरा करने की समयसीमा 24 महीने तय की गई है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ समय पहले ही अगस्त में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बेंगलुरु स्थित आवास पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी।
प्रोजेक्ट में क्या है खास
इस प्रोजेक्ट के तहत 7.795 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वायाडक्ट, रैंप और बेन्निगनहल्ली से शेट्टीहल्ली के बीच संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का सबसे प्रमुख आकर्षण मथिकेरे में बनने वाला 1.2 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर वियाडक्ट और स्टेशन है।
घनी आबादी वाले मथिकेरे और यशवंतपुर के बीच मोहन कुमार रोड पर जगह की कमी को देखते हुए यह डबल-डेकर स्ट्रक्चर तैयार होगा। इसमें ऊपरी स्तर पर एलिवेटेड सबअर्बन रेल लाइन होगी, जबकि निचले स्तर पर गाड़ियों के चलने के लिए रोड फ्लाईओवर काम करेगा।
प्रोजेक्ट के दायरे में फुट ओवरब्रिज, मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन सुविधाएं, रोड फ्लाईओवर रैंप और Y-लूप रैंप का निर्माण शामिल है। इसके अलावा हेब्बल, शेट्टीहल्ली और यशवंतपुर में भी अतिरिक्त काम किए जाएंगे।
K-RIDE ने दिए अन्य दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स
K-RIDE ने कॉरिडोर-4 (कनक लाइन) के लिए भी दो अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट्स का आवंटन कर दिया है:
RNS-GPL ज्वाइंट वेंचर: कॉरिडोर-4 के पैकेज 1 का काम आरएनएस-जीपीएल के कंसोर्टियम को ₹342 करोड़ में सौंपा गया है। यह ठेका बेन्निगनहल्ली और जक्कूर के बीच 6.2 किमी एट-ग्रेड और 3.6 किमी एलिवेटेड वायाडक्ट के निर्माण के लिए है, जिसे 24 महीने में पूरा करना होगा।
RNS Infrastructure Ltd: कॉरिडोर-4 (हीलालिगे-राजानुकुंटे) का पैकेज 2 आरएनएस इंफ्रास्ट्रक्चर को ₹169 करोड़ में मिला है। इसमें हीलालिगे और बेलंदूर के बीच 13 किमी का एट-ग्रेड सेक्शन तैयार किया जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।