Adani Energy Solutions ने 1027 रुपये के फ्लोर प्राइस पर लॉन्च किया QIP

दाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 30 जुलाई को क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। इसके लिए 1,027.11 रुपये प्रति शेयर फ्लोट प्राइस तय किया गया है। SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेज को इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 10:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
QIP के जरिये कंपनियां सक्षम इंस्टीट्यूशनल बिडर्स को शेयर जारी कर फंड जुटाती हैं।

Adani Energy Solutions Ltd QIP: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 30 जुलाई को क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। इसके लिए 1,027.11 रुपये प्रति शेयर फ्लोट प्राइस तय किया गया है। SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेज को इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ' हम आपको बताना चाहते हैं कि इस इश्यू की 'प्रासंगिक तारीख' 30 जुलाई है और सेबी आईसीडीआर रेगुलशंस के तहत तय प्राइसिंग फॉर्मूला के हिसाब से इसका फ्लोर प्राइस 1,027.1125 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।' अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस सिलसिले में 27 मई 2004 को मंजूरी दी थी, जबकि 25 जून 2024 को कंपनी की एन्युअल जनरल मीटिंग में इसको लेकर एक स्पेशस प्रस्ताव पेश किया गया था। मैनेजमेंट कमेटी ने 30 जुलाई 2024 को बैठक बुलाकर इसी तारीख को इश्यू खोलने की मंजूरी दे दी।

QIP के जरिये कंपनियां सक्षम इंस्टीट्यूशनल बिडर्स को शेयर जारी कर फंड जुटाती हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 30 जुलाई को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 6.95 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1,125.40 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।