Adani Green Energy Share: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बावजूद शेयर बढ़त पर बंद, ब्रोकरेज ने दमदार रैली की जताई उम्मीद

Adani Green Energy Share Price jump: इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 87 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 3,711 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। अब ब्रोकरेज ने इसमें दमदार रैली की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:45 PM
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर देखने को मिला

Adani Green Energy share price: अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर देखने को मिला और यह इंट्राडे में 6 फीसदी से अधिक टूट गया। हालांकि, बाद में कंपनी के शेयरों में मजबूत रिकवरी भी देखी गई। BSE पर यह स्टॉक 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1784 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.82 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। स्टॉक का 52-वीक हाई 2173.65 रुपये और 52-वीक लो 816 रुपये है।

Adani Green Energy पर ब्रोकरेज फर्म की राय

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को Buy रेटिंग दी है और ₹2550 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने अट्रैक्टिव वैल्यूएशन का हवाला देते हुए कंपनी के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। इस टारगेट प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में करीब 43 फीसदी की दमदार रैली आने की संभावना है। अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी CAGR पिछले पांच वर्षों से 41% रही है। इसने गुजरात और राजस्थान में 50 गीगावाट से अधिक सोलर-विंड डेवलपमेंट के लिए साइट्स सुरक्षित कर लिए हैं।


अदानी ग्रीन एनर्जी के पास डायवर्सिफाइड कैपिटल है, जिसमें बैंकों से 3.4 बिलियन डॉलर की रिवॉल्विंग कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी और ऑपरेशनल फेज के लिए सस्ते लॉन्ग टर्म ग्लोबल बॉन्ड मार्केट्स तक पहुंच शामिल है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट डेट FY18 में ₹9200 करोड़ से बढ़कर FY24 तक ₹53900 करोड़ हो गया है, लेकिन FY22 में लीवरेज रेश्यो पीक पर पहुंच गया और FY24 के अंत तक नेट डेट ऋण-टू-EBITDA 7.4 गुना है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि AGEL की ऋण लागत धीरे-धीरे कम होगी।

कैसा रहा है Adani Green Energy के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 3 फीसदी गिरा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 87 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 3,711 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।