Get App

Adani Group News: फरवरी के बाद अदाणी शेयरों के लिए यह सबसे बुरा सप्ताह , सबसे अधिक इसमें आई गिरावट

Adani Group News: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपार्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयर धड़ाम से गिर गए थे। इसके झटके से यह ग्रुप की कंपनियां अभी उबर ही रही थी कि फिर एक झटके के चलते टूटने लगा। फरवरी 2023 के बाद से ग्रुप के शेयरों के लिए यह सबसे खराब कारोबारी हफ्ता रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 20, 2023 पर 10:41 PM
Adani Group News: फरवरी के बाद अदाणी शेयरों के लिए यह सबसे बुरा सप्ताह , सबसे अधिक इसमें आई गिरावट
Adani Group का मार्केट कैपिटल 1010 करोड़ डॉलर गिरकर 10.7 हजार करोड़ डॉलर पर आ गया। जिन शेयरों को एमएससीआई ने अपने इंडेक्स से निकाला गया है, उन्हें फरवरी के बाद सबसे अधिक झटका इसी हफ्ते लगा।

Adani Group News: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपार्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयर धड़ाम से गिर गए थे। इसके झटके से यह ग्रुप की कंपनियां अभी उबर ही रही थी कि फिर मॉर्गन स्टैनले कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने ग्रुप की दो कंपनियों अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को मई 2023 में अपने इंडेक्स से निकाल दिया, जिससे इसे और झटका लगा। इसके चलते अदाणी ग्रुप के शेयरों को इस हफ्ते फरवरी 2023 के बाद का सबसे बड़ा झटका लगा और इसका 1 हजार करोड़ डॉलर से अधिक मार्केट कैप साफ हो गया। ग्रुप का मार्केट कैपिटल 1010 करोड़ डॉलर गिरकर 10.7 हजार करोड़ डॉलर पर आ गया। जिन शेयरों को एमएससीआई ने अपने इंडेक्स से निकाला गया है, उन्हें फरवरी के बाद सबसे अधिक झटका इसी हफ्ते लगा।

स्टॉकवाइज क्या है स्थिति

इस कारोबारी हफ्ते अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 1956.90 रुपये, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) 1.68 फीसदी की कमजोरी के साथ 688.15 रुपये और अदाणी पॉवर (Adani Power) इस कारोबारी हफ्ते 2 फीसदी कमजोर होकर बीएसई पर 236.20 रुपये पर आ गया। जिन दो शेयरों को एमएससीआई के इंडेक्स से निकाला गया, उनकी बात करें तो इस कारोबारी हफ्ते अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 11 फीसदी फिसलकर 786.05 रुपये और अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) 16 फीसदी फिसलकर 687 रुपये पर आ गया है।

Adani-Hindenburg: "अदाणी मामले में अभी तक नहीं मिला किसी नियामकीय गड़बड़ी का सबूत", एक्सपर्ट पैनल ने सौंपी रिपोर्ट

एनडीटीवी (NDTV) भी एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी गिरकर 177.60 रुपये, एसीसी (ACC) 3.77 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1729.60 रुपये और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 1.61 फीसदी कमजोर होकर 403.40 रुपये पर आ गया। वहीं दूसरी तरफ ग्रुप की दो कंपनियां ग्रीन जोन में हैं। अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) इस कारोबारी हफ्ते 0.18 फीसदी चढ़कर 897.55 रुपये और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) 3 फीसदी मजबूत होकर 404 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें