Get App

Adani Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में लौटी तेजी, 10 में 6 स्टॉक हरे निशान में बंद, एक में लगा अपर सर्किट

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज यानी गुरुवार 20 अप्रैल को थम गया। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 में से 6 कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:05 PM
Adani Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में लौटी तेजी, 10 में 6 स्टॉक हरे निशान में बंद, एक में लगा अपर सर्किट
Adani Shares: ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज 0.42% गिरकर बंद हुआ

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज यानी गुरुवार 20 अप्रैल को थम गया। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 में से 6 कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में देखने को मिली, जो अपनी अपर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में अदाणी पावर के शेयर एनएसई पर 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 196.65 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ग्रुप के बाकी शेयरों में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर आज एनएसई पर 1.46% बढ़कर बंद हुआ। वहीं अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में 0.67% की तेजी रही। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर 0.13% की बढ़त के साथ बंद हुए। एनडीटीवी (NDTV) का शेयर 0.22% की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयरों में 0.01 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई।

वहीं अदाणी ग्रुप के जिन 4 शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई, उसमें अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), एसीसी (ACC), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें