Get App

Adani Group Shares: औंधे मुंह गिरे अदाणी ग्रुप के सभी शेयर, 4.50% तक टूटे विल्मर और एंटरप्राइजेज के स्टॉक

Adani Group Stocks: शेयर बाजार में बिकवाली के माहौल के बीच बुधवार 3 मई को अदाणी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयर औंधे मुंह गिर गए। सबसे अधिक गिरावट अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में देखने को मिली और ये एनएसई पर 4.56% गिरकर 396.50 रुपये के भाव पर बंद हुए

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड May 03, 2023 पर 4:31 PM
Adani Group Shares: औंधे मुंह गिरे अदाणी ग्रुप के सभी शेयर, 4.50% तक टूटे विल्मर और एंटरप्राइजेज के स्टॉक
Adani Enterprises के शेयर एनएसई पर करीब 4.42% गिरकर 1,835.05 रुपये के भाव पर बंद हुए

Adani Group Stocks: शेयर बाजार में बिकवाली के माहौल के बीच बुधवार 3 मई को अदाणी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयर औंधे मुंह गिर गए। अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इन सभी कंपनियों के शेयर बुधवार को लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में देखने को मिली और ये एनएसई पर 4.56% गिरकर 396.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। अदाणी विल्मर के शेयरों में यह गिरावट उसके मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आया। अदाणी विल्मर ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 60 फीसदी घटकर 94 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसके रेवेन्यू में भी 7 फीसदी की गिरावट आई।

अदाणी ग्रुप की कंपनियां में दूसरा सबसे अधिक गिरावट अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में दर्ज किया गया, जो ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर एनएसई पर करीब 4.42 फीसदी गिरकर 1,835.05 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ग्रुप की बाकी कंपवियों की बात करें, तो अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में आज 3.55 फीसदी की गिरावट रही। जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर 3.35 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयर 3.02 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए। अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में 2.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें