Adani Group के शेयरों में जोरदार तेजी जारी, हरे निशान में बंद हुए 7 स्टॉक, इनमें लगा अपर सर्किट

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज यानी मंगलवार 11 अप्रैल को भी जारी रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 7 के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। इनमें से 3 शेयर अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
LIC ने मार्च तिमाही में अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज यानी मंगलवार 11 अप्रैल को भी जारी रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 7 के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। इनमें से 3 शेयर अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए। जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा है, उनमें - अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अदाणी टोटल गैस (Adani Toatal Gas) शामिल है। इसके अलावा अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) का शेयर भी आज 1.62% की तेजी के साथ बंद हुआ।

ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं अडानी पोर्ट्स का शेयर 0.30% चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का 0.4% और अदाणी पावर का शेयर सपाट बंद हुआ।

अदाणी ग्रुप के जिन 2 शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई, उनमें एसीसी (ACC) और एनडीटीवी (NDTV) शामिल है। ACC जहां 0.24% गिरकर बंद हुआ। वहीं एनडीटीवी में 1.28% फीसदी की गिरावट देखी गई।


यह भी पढ़ें- Adani-LIC: LIC का अदाणी ग्रुप पर भरोसा बरकरार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बावजूद 4 कंपनियों में बढ़ाया निवेश

अदाणी ग्रुप के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि LIC ने मार्च तिमाही ने ग्रुप की 4 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है। यह निवेश हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई तगड़ी गिरावट के बावजूद बढ़ाया गया है।

LIC ने जिन 4 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, उसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas), अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) शामिल है।

इसके अलावा रिटेल निवेशकों ने भी मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप की 10 में से 8 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बाकी दो कंपनियों- एससीसी सीमेंट्स (ACC Cements) और अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd.) का शेयरहोल्डिंग डेटा अभी बीएसई पर उपलब्ध नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।