Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज यानी मंगलवार 11 अप्रैल को भी जारी रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से 7 के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। इनमें से 3 शेयर अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छूकर बंद हुए। जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा है, उनमें - अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अदाणी टोटल गैस (Adani Toatal Gas) शामिल है। इसके अलावा अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) का शेयर भी आज 1.62% की तेजी के साथ बंद हुआ।
