Adani Group Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को अदाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं ग्रुप के बाकी 3 शेयर हरे निशान में रहे। सबसे अधिक गिरावट अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में दर्ज की गई, जो ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 2.96 फीसदी टूटकर 2,475.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके बाद सबसे अधिक गिरावट अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja cements) के शेयरों में रही, जो 1.69 फीसदी गिरकर 466.00 रुपये के भाव पर बंद हुए।
