Adani Group Stocks : अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, अमेरिकी अदालत के एक फैसले ने भरा जोश

Adani Group Stocks : US कोर्ट ने अदाणी ग्रुप की प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस की याचिका मंजूर कर ली है। अदानी ग्रुप ने SEC के खिलाफ अर्जी दी थी। कोर्ट ने अदानी और SEC को बातचीत करने को कहा है। नवंबर 2024 को अदाणी ग्रुप पर रिश्वतखोरी की साजिश रचने का आरोप लगा था

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 7:33 PM
Story continues below Advertisement
Adani Group Stocks : अदाणी ग्रुप पर SEC ने 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। SEC के मुताबिक अदाणी ग्रुप ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दिया या देने का वादा किया गया था

Adani Group Stocks : अदाणी ग्रुप शेयरों में आज तूफानी तेजी है। दरअसल अमेरिका में गौतम अदानी और भतीजे सागर अदानी को बड़ी राहत मिल सकती है। इसका असर आज अदाणी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी अदालत ने कंपनी के वकील की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया जिसमें SEC मामले को खारिज करने के लिए 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस' की मांग की गई थी। इसके साथ ही,अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सुलह से भी बाज़ार का माहौल काफी अच्छा हो गया है। इसका असर भी अदाणी ग्रुप के शेयरों पर दिख रहा है।

अमेरिकी अदालत में क्या हुआ?

US कोर्ट ने अदाणी ग्रुप की Pre-Motion Conference की याचिका मंजूर कर ली है। अदानी ग्रुप ने SEC (Securities and Exchange Commission) के खिलाफ अर्जी दी थी। कोर्ट ने अदानी और SEC को बातचीत करने को कहा है। नवंबर 2024 को अदाणी ग्रुप पर रिश्वतखोरी की साजिश रचने का आरोप लगा था।


अपने ताज़ा आदेश में, अमेरिकी अदालत ने कहा है कि उसे प्रतिवादियों की ओर से शिकायत को खारिज करने के लिए उनकी संभावित अर्जी पर 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस'(अर्जी से पहले की बैठक) के लिए अनुरोध मिला है। इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है और दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया कि वे कॉन्फ्रेंस का समय तय करने के लिए अदालत के डिप्टी से बातचीत और तालमेल स्थापित करें।

इससे पहले,गौतम अदाणी और सागर अडानी के वकीलों ने संकेत दिया था कि वे 30 अप्रैल तक US SEC की शिकायत को खारिज करवाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत,उन्होंने न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट को एक पत्र भेजा था,जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वे 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस' में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

इस पत्र में,प्रतिवादियों ने मामले को खारिज करने के कई आधार बताए। उन्होंने तर्क दिया कि अदालत के पास व्यक्तिगत क्षेत्राधिकार का अभाव है,SEC के दावे अस्वीकार्य रूप से उसके क्षेत्राधिकार से बाहर हैं। US SEC के बयान गलत और इतने अस्पष्ट हैं कि उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी दलील दी कि इस लेन-देन में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता न होने से SEC का मामला कमज़ोर है।

अदानी ग्रुप पर SEC के आरोप

अदाणी ग्रुप पर SEC ने 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। SEC के मुताबिक अदाणी ग्रुप ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दिया या देने का वादा किया गया था। अदानी ग्रीन को सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स दिलाने के लिए रिश्वत दी गई थी। इसके अलावा अदाणी ग्रुप पर यह आरोप भी है कि 2021 में उसने बॉन्ड से 75 करोड़ डॉलर जुटाए और US निवेशकों को गुमराह किया।

Realty Stocks: RBI पॉलिसी के बाद रियल्टी शेयरों में शानदार तेजी, ब्रोकरेज से जाने आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

केस खारिज होना चाहिए: अदानी ग्रुप

इसके खिलाफ अदाणी ग्रुप का कहना है कि इस मामले में US अदालत का अधिकार नहीं, क्योंकि दोनों आरोपी भारतीय नागरिक हैं। बॉन्ड से निवेशकों को कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। 2024 में बॉन्ड की रकम ब्याज सहित लौटाई गई है।

अदाणी ग्रुप के शेयरों की चाल पर एक नजर

इस खबर के बीच बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में अदाणी ग्रुप के शेयरों में 13 फीसदी तक की तेज़ी देखने को मिली है। इस तेजी में अदाणी ग्रीन और अदाणी टोटल गैस सबसे आगे दिख रहे हैं। इनमें 13 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।की बढ़त हुई। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 11 फीसदी का उछाल आया है। अंबुजा सीमेंट और अदाणी एनर्जी दोनों ने 10 फीसदी का अपर सर्किट हिट किया। जबकि अदाणी पोर्ट्स,अदाणी पावर और ACC में 6-8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। मीडिया स्टॉक NDTV में आज 12 फीसदी की बढ़त हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।