Adani Group Stocks : अदाणी ग्रुप शेयरों में आज तूफानी तेजी है। दरअसल अमेरिका में गौतम अदानी और भतीजे सागर अदानी को बड़ी राहत मिल सकती है। इसका असर आज अदाणी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी अदालत ने कंपनी के वकील की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया जिसमें SEC मामले को खारिज करने के लिए 'प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस' की मांग की गई थी। इसके साथ ही,अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सुलह से भी बाज़ार का माहौल काफी अच्छा हो गया है। इसका असर भी अदाणी ग्रुप के शेयरों पर दिख रहा है।
