Adani Group Stocks: गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में आरोप हुए वापस, अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई 3% तक की तेजी

Adani Group Stocks: आज के गेनर्स में अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 प्रतिशत बढ़कर 1,410.10 रुपये पर पहुंच गया,जबकि अडानी एंटरप्राइजेज NSE पर 2.26 प्रतिशत चढ़कर 2,750.60 रुपये पर पहुंच गया। गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में आरोप हुए वापस लिए जाने के बादा अदाणी ग्रुप के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी आई है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 12:15 PM
Adani Group Stocks :  इस मामले के वापस लिए जाने के साथ ही अदाणी समूह से जुड़े अमेरिका के कई बड़े रेगुलेटरी और कानूनी मामले पिछले कुछ दिनों में खत्म हो गए हैं

Adani Group Stocks : मंगलवार सुबह के कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप स्थायी रूप से वापस ले लिए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के इस कदम से न्यूयॉर्क में चल रहा हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड का मामला खत्म हो गया है। प्रॉसिक्यूटर इस नतीजे पर पहुचे हैं कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर लगाए गए आरोप साबित नहीं किए जा सकते।

इस खबर के बाद अदाणी ग्रुप के आज के गेनर्स में अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 प्रतिशत बढ़कर 1,410.10 रुपये पर पहुंच गया,जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज NSE पर 2.26 प्रतिशत चढ़कर 2,750.60 रुपये पर पहुंच गया। गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में आरोप हुए वापस लिए जाने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी आई है। अदाणी टोटल गैस 2.06 प्रतिशत बढ़कर 622.65 रुपये पर पहुंच गया,जबकि अदाणी पावर 0.27 प्रतिशत बढ़कर 219.90 रुपये पर पहुंच गया।

इस बीच,अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 1,792.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था,जो 0.26 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। इस मामले के वापस लिए जाने के साथ ही अदाणी समूह से जुड़े अमेरिका के कई बड़े रेगुलेटरी और कानूनी मामले पिछले कुछ दिनों में खत्म हो गए हैं।


पिछले हफ्ते,US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स से जुड़े इन्वेस्टर डिस्क्लोज़र को लेकर लगे सिविल आरोपों को सुलझा लिया था। कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक,गौतम अदाणी ने इस मामले के सुलझाने के लिए 6 करोड़ डॉलर देने पर सहमति जताई थी। जबकि सागर अदाणी ने 1.2 करोड़ डॉलर देने पर सहमति जताई थी। हालांकि,उन्होंने इन आरोपों को न तो स्वीकार किया और न ही इनसे इनकार किया।

इसके कुछ ही समय बाद,ऑफिस ऑफ फॉरेन असेट कंट्रोल ने उन आरोपों का निपटारा कर दिया,जिनमें कहा गया था कि अदाणी ग्रुप ने LPG आयात के ज़रिए ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। इस निपटारे के तहत,ग्रुप ने 27.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई और बताया जाता है कि उसने जांच के दौरान पूरा सहयोग दिया,जिसमें अधिकारियों को अपनी तरफ से जानकारी देना भी शामिल था।

ताजा घटनाक्रम में,न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्टक्ट के यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी कार्यालय के संघीय अभियोजकों ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हटा दिए हैं,जिससे यह मामला खत्म हो गया है।

 

 

Top Trading Picks: निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23700 के पार, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।