Get App

Gainers & Losers:21 नवंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

UPL का शेयर आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। केमिकल कंपनी यूपीएल ने अपनी हाइब्रिड सीड्स सब्सिडियरी कंपनी एडवांटा एंटरप्राइजेज में पीई इंवेस्टमेंट फर्म अल्फा वेव ग्लोबल के 35 करोड़ डॉलर (करीब 2950 करोड़ रुपये) के रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने 3378 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू का ऐलान किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 5:34 PM
Gainers & Losers:21 नवंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

US कोर्ट में अदाणी पर लगे आरोपों से बाजार में निराशा देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। IT, रियल्टी को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरकर बंद हुए। मेटल, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादागिरावट रहा। PSE, ऑटो, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 422.59 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 77,155.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.60 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 23,349.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

One97 Communications | CMP: Rs 844 | शेयर आज 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बर्नस्टीन ने पेटीएम के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 750 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बीएसई पर शेयर के 21 नवंबर के क्लोजिंग प्राइस से 18 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज ने कहा कि पेटीएम पर चर्चा ने एक नया मोड़ ले लिया है, जो फर्म के सरवाइवल रिस्क्स के बारे में चर्चा से फर्म के लिए बुल एंड बियर केस सिनेरियो की चर्चा में बदल गया है।

Indian Hotels Company | CMP: Rs 785 | शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। इसी हफ्ते कंपनी ने साल 2030 का रोडमैप पेश किया था, जिसे शेयर को लेकर बाजार में उत्साह काफी बढ़ गया है।इंडियन होटल्स पर बाजार इतना बुलिश क्यों हैं इस पर नजर डालें तो इंडियन होटल्स के मेगा प्लान 2030 ने बाजार को खुश कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपना आय में दोगुना बढ़ोतरी करने की है। कंपनी इस अवधि में अपना पोर्टफोलियो डबल करने पर काम कर रही है। कंपनी लक्ष्य है कि 2030 तक उसके पास 700+ होटल्स हों।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें