6 परसेंट चढ़ सकता है अदाणी ग्रुप का ये स्टॉक, डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग

INFOSYS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इसके लिए लक्ष्य 1675-1680 रुपये तय किया है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 5:04 PM
ADANI PORT पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक 5-6 प्रतिशत तक चढ़ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली। दोपहर के बाद 125 अंकों की तेजी के साथ निफ्टी 22100 के पार निकला। लेकिन निफ्टी बैंक ऊपरी स्तरों से 300 अंक फिसला। मिडकैप, स्मॉलकैप ज्यादा जोश में दिखाई दिये। दोनों इंडेक्स में 3-4 परसेंट की रिकवरी नजर आई। रेल शेयर आज पटरी पर लौटते दिखे। IRFC, Railtel, RVNL 10 से 12 परसेंट तक दौड़े। सरकारी बैंकों में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। कल जोरदार पिटाई के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में रिकवरी देखने को मिली। ग्रुप के शेयर 10% तक उछले। अदाणी एंटरप्राइजेज 6 परसेंट ऊपर चढ़ गया। चीन के कॉपर प्रोडक्शन घटाने के ऐलान से हिंदुस्तान कॉपर में जोश दिखाई दिया। शेयर 10 परसेंट ऊपर चढ़ गया। जबकि NALCO, HINDALCO, SAIL, VEDANTA में भी 2-3 परसेंट की खरीदारी देखने को मिली। वहीं आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज इंफोसिस और अदाणी पोर्ट के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    INFOSYS

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इसके लिए लक्ष्य 1675-1680 रुपये तय किया है। आज आईटी स्टॉक्स में विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की है।


    Tata Motors का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

    ADANI PORT

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने अदाणी ग्रुप के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अदाणी पोर्ट के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 5-6% तक चल सकता है। शेयर में आज नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।