Get App

Adani Total Gas का शेयर 11% तक आया नीचे, एक माह में 105% के रिटर्न के बाद अचानक क्यों आई गिरावट

NSE पर Adani Total Gas स्टॉक 1110 रुपये पर खुलकर 1003 रुपये के लो तक गया। इस इंडेक्स पर शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 1002.80 रुपये पर है। BSE और NSE ने अदाणी टोटल गैस के शेयरों को शॉर्ट टर्म ASM फ्रेमवर्क के तहत रखा है ताकि निवेशकों को शेयर की कीमतों में उच्च उतारचढ़ाव को लेकर चेतावनी दी जा सके। पिछले एक साल में Adani Total Gas 222 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 4:36 PM
Adani Total Gas का शेयर 11% तक आया नीचे, एक माह में 105% के रिटर्न के बाद अचानक क्यों आई गिरावट
पिछले 6 माह में अदाणी टोटल गैस का शेयर करीब 68 प्रतिशत चढ़ा है।

Adani Total Gas के शेयरों के लिए 13 दिसंबर का दिन अच्छा नहीं रहा। प्रॉफिट बुकिंग के चलते शेयर में 11 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। पिछले एक महीने से अदाणी टोटल गैस के शेयर में लगातार तेजी थी और भाव 105 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। BSE और NSE ने अदाणी टोटल गैस के शेयरों को शॉर्ट टर्म ASM (Additional Surveillance Measure) फ्रेमवर्क के तहत रखा है ताकि निवेशकों को शेयर की कीमतों में उच्च उतारचढ़ाव को लेकर चेतावनी दी जा सके। 13 दिसंबर को अदाणी टोटल गैस का शेयर गिरावट के साथ BSE पर 1110.05 रुपये पर खुला।

जल्द ही यह पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत से ज्यादा टूटा और 1001.95 रुपये के 1001.95 लोअर प्राइस बैंड को टच कर गया। NSE पर स्टॉक 1110 रुपये पर खुलकर लोअर बैंड 1002.80 रुपये तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई पर करीब 1004 और एनएसई पर करीब 1002.80 रुपये पर सेटल हुआ।

कीमत में तेजी वृद्धि पर क्या बोली कंपनी

स्टॉक की कीमत में तेज वृद्धि को लेकर स्टॉक एक्सचेंजेस ने अदाणी टोटल गैस से सफाई मांगी थी। इसके जवाब में कंपनी ने कहा कि शेयरों के ट्रेडिंग वॉल्यूम/प्राइस में बढ़ोतरी पूरी तरह से मार्केट ड्रिवन है। कंपनी ने कहा, 'मैनेजमेंट के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिसका शेयर की कीमत पर असर हो सकता है, और जिसका अभी तक स्टॉक एक्सचेंज को खुलासा नहीं किया गया हो। अगर ऐसा कोई भी डेवलपमेंट होता है, जिसके लिए Sebi (लिस्टिंग ऑब्लीगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत डिस्क्लोजर की जरूरत है तो हम नियामकीय जरूरतों के अनुसार उसके बारे में जरूरत बताएंगे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें