BTST/STBT Calls: सेंसेक्स, निफ्टी आज निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 528 प्वाइंट गिरकर 77,620 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162 प्वाइंट गिरकर 23,527 पर बंद हुआ। रियल्टी, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स करीब 1% चढ़कर बंद हुआ। मेटल, इंफ्रा, IT शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - Adani Total Gas
प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए अदाणी टोटल गैस में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 683 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 670 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 694 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
सच्चितानंद उत्तेकर ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए सिंजीन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 882 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 905 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 872 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - SBI Life
सोमिल मेहता ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसबीआई लाइफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1472 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1440 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - LIC
मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए एलआईसी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 843 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 856 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का STBT कॉल - CDSL
शिल्पा राउत ने शुक्रवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए सीडीएसएल में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1675 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें डाउनसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1730 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)